IND vs NED: आखिर क्यों Virat Kohli से डरी हुई है नीदरलैंड की टीम, कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

IND vs NED

IND vs NED

IND vs NED: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के शेड्यूल के अनुसार, टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के खिलाप खेलेगी। यह मैच 27 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाना है। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने जिस तरह पाकिस्तानी गेंदबाजों की पिटाई करते हुए टीम इंडिया को असंभव सी दिखने वाली जीत दिलाई थी, उससे नीदरलैंड्स की टीम डरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीदरलैंड्स के कप्तान का चौंकाने वाला बयान

मैच से एक दिन पहले नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि ‘विराट ने उस दिन जो पारी खेली थी वह अद्भुत थी। उम्मीद है वह हमारे खिलाफ ऐसी पारी नहीं खेलेंगे।’

‘हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे’

स्कॉट एडवर्ड्स ने अपने बयान में कहा कि ‘हमसे बहुत कम लोग जीत की उम्मीद कर रहे हैं, इसलिए हम पर बहुत अधिक दबाव नहीं है, हम अपनी क्षमता के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।’

विज्ञापन

भारत के खिलाफ खेलना सपना सच होने जैसा

नीदरलैंड के कप्तान एडवर्ड्स ने कहा, ‘हमारे लिए यह बहुत बड़ा मैच है। आप हमेशा वर्ल्ड कप में खेलने का सपना देखते हैं और ऐसे में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना सपना सच होने जैसा है।’

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ