इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले तेज बुखार की चपेट में बाबर आजम, पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच बहुत जल्द तीसरा टेस्ट मैच शुरू होने वाला है. पाक को पहले दो मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. अब तीसरे टेस्ट से पहले कप्तान बाबर आजम को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है.

Babar Azam

पाकिस्तान टीम के लिए बुरी खबर (Photo: AI)

Babar Azam: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है. पहले दो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद टीम में उथल-पुथल भी हो गई है. कुछ खिलाड़ियों को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है. हेड कोच पद से सरफराज अहमद को भी हटा दिया गया है. अब तीसरे टेस्ट से पहले एक और बुरी खबर सामने आ गई है. कप्तान बाबर आजम तेज बुखार की चपेट में आ गए हैं. बाबर भी दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. उन्हें भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

कप्तान बाबर आजम की हालत खराब

पाकिस्तान के ऊपर अब क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. जियो सुपर की रिपोर्ट के अनुसार बाबर आजम को काफी तेज बुखार है और अब उनके तीसरे टेस्ट मैच में खेलने को लेकर संशय पैदा हो गया है. टीम के बल्लेबाजों का वैसे ही खराब प्रदर्शन चल रहा है. ऐसे में अगर अंतिम टेस्ट मैच से बाबर बाहर गए तो फिर बेड़ागर्क हो जाएगा.

विज्ञापन

बाबर भी अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 6 रन उन्होंने बनाए थे. वो इंग्लिश गेंदबाजों का बिल्कुल भी सामना नहीं कर पाए थे. टीम को 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान टीम के मीडिया मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने बताया कि उन्हें बाबर ने बुखार के बारे में जानकारी दी. चीमा ने कहा है कि बाबर के जल्द सही होने की उम्मीद है. उंगली में चोट के कारण बाबर पहले मैच से भी बाहर हो गए थे.

विज्ञापन

मिस्बाह उल हक ने भी दिया इस्तीफा

लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बवाल मच गया है. सलेक्शन कमेटी के सदस्य मिस्बाह उल हक ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पीसीबी ने तीसरे मैच से पहले पाकिस्तान के 7 खिलाड़ियों को भी टीम से हटा दिया. हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल की भी छुट्टी कर दी गई.

पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लेते हुए तीसरे टेस्ट के लिए टीम में सैम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर को शामिल किया. इसके अलावा बोर्ड ने इमाम-उल-हक और रिजवान को टीम में शामिल करने के फैसले पर कमेटी के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ