7 छक्के-5 चौके, अभिषेक शर्मा ने बल्ले से फिर किया कमाल, खेली अर्धशतकीय पारी

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा धमाका कर दिया है. उन्होंने शेर ए पंजाब टी-20 में अपना दूसरा अर्धशतक जमाया. हालांकि दोनों ही बार उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

अभिषेक शर्मा आउट होकर पवेलियवन जाते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

अभिषेक शर्मा आउट होकर पवेलियवन जाते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

Abhishek Sharma: शेर ए पंजाब टी-20 लीग का आगाज हो चुका है. आए दिन इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. 1 सितंबर को जालंधर वॉरियर्स बनाम अमृतसर सूरमा के बीच लीग का पांचवां मैच खेला गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने अमृतसर की ओर से खेलते हुए जलांधर के गेंदबाजों को जमकर कूटा. अभिषेक के अलावा नमनधीर ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने किया कमाल

अभिषेक शर्मा जलांधर के खिलाफ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे थे. उन्होंने 36 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 7 छक्के भी लगाए. हालांकि वह शतक लगाने से चूक गए. उन्होंने इस दौरान 227.78 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए और विरोधी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. उनके अलावा नमनधीर ने भी शानदार शतकीय पारी खेली और 56 गेंदों में 117 रन बना डाले. उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के अपने नाम करते हुए 208.93 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने अपने पहले मैच में भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने मोहाली किंग्स के खिलाफ 26 गेंदों में 77 रन बनाए थे. हालांकि इस मैच में अमृतसर को हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि मोहाली की ओर से अनमोलप्रीत सिंह ने 51 गेंदों में 133 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर अमृतसर को 5 विकेट से हराया था.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी हुआ है. वह 13 सितंबर से होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे. हालांकि इससे पहले उन्होंने शानदार फॉर्म हासिल कर ली है.

264 रन बनाकर भी हारी अभिषेक और नमनधीर की टीम

नमनधीर के तूफानी शतक और अभिषेक शर्मा की हाहाकारी फिफ्टी से अमृतसर ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे. हालांकि जलांधर ने 16.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इसकी वजह बने प्रभसिमरन सिंह. उन्होंने शानदार तूफानी शतक जड़कर 19 गेंदें शेष रहते ही 264 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. प्रभसिमरन सिंह ने 47 गेंदों में 125 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 14 चौके और 8 छक्के अपने नाम किए और अमृतसर के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. उनके अलावा अनमोल मल्होत्रा ने 23 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ