Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने थाईलैंड को बुरी तरह से हराया, फिर भी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर टीम इंडिया

Women’s Asia Cup 2026 में मंगलवार को पाकिस्तान ने थाईलैंड के खिलाफ 35 रनों से जीत दर्ज की. हालांकि, इस जीत के बाद भी पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर नहीं पहुंच सकी. पाकिस्तान के पास नंबर-1 बनने का अच्छा मौका था, लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही.

Pakistan women cricket team

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम (PIC Credit -AI)

Women’s Asia Cup 2026, Pakistan W vs Thailand W: महिला एशिया कप 2026 के 5वें मुकाबले में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रनों के अतंर से हरा दिया. दुबई इंटरनेशनल मुकाबले में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 119 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 84 रन ही बना सकी. हालांकि, इस जीत के बाद भी पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर नहीं पहुंच सकी. इस मुकाबले में पाकिस्तान के पास नंबर-1 बनने का अच्छा मौका था, लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही. भारतीय टीम अब भी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज है.

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर टीम इंडिया

महिला एशिया कप 2026 में मंगलवार को पाकिस्तान ने थाईलैंड के खिलाफ 35 रनों से जीत दर्ज की. पाकिस्तान की यह टूर्नामेंट में पहली जीत रही. टीम का यह पहला ही मुकाबला था. वहीं, थाईलैंड का यह तीसरा मुकाबला था, जिसमें उसे लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी. पाकिस्तान से हारने से पहले थाईलैंड को भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 2 अहम अंक हासिल किए, जबकि भारत ने भी पहले मुकाबले में जीत हासिल कर 2 अंक प्राप्त किए थे.

विज्ञापन

ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो टीम इंडिया पहले नंबर पर काबिज है, जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है. दोनों के खाते में 2-2 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट में भारत आगे है. दरअसल, भारतीय टीम ने थाईलैंड पर 94 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी, जिसकी वजह टीम का नेट रनरेट +4.700 का है. वहीं, पाकिस्तान 2 अंक और +1.750 नेट रनरेट के दूसरे स्थान पर मौजूद है.

ये भी पढ़ें- 7 छक्के-5 चौके, अभिषेक शर्मा ने बल्ले से फिर किया कमाल, खेली अर्धशतकीय पारी

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जबकि सदफ शमस ने 20 गेंदों पर 20 रन बनाए. इसके अलावा, पाकिस्तान की कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी और थाईलैंड जैसी कमजोर टीम के सामने घुटने टेक दिए. वहीं, थाईलैंड की ओर से थिपात्चा पुत्थावोंग और सुलीपोर्न लाओमी ने 3-3 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

जवाब में उतरी थाइलैंड की बल्लेबाजी भी अच्छी नहीं रही और टीम 8 विकेट खोकर 84 रनों तक ही पहुंच पाई और मुकाबला 35 रनों के अंतर से हार गई. थाइलैंड की ओर से चानिदा सुथिरुआंग ने 25 रन और कप्तान नारुएमोल चाइवाई ने 17 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने 3 विकेट चटकाए, जबकि तूबा हसन को 2 विकेट मिले.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ