IND vs NED: मैच से पहले DK का नेट्स में तूफान, चौके-छक्के देख चौंक गए रोहित शर्मा, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NED Dinesh Karthik stormed nets Rohit Sharma was shocked
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NED Dinesh Karthik stormed nets Rohit Sharma was shocked
IND vs NED: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया अब नीदरलैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला 27 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इसे लेकर टीम इंडिया के सभी प्लेयर प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहा रहे हैं। मैच से पहले दिनेश कार्तिक पूरी लय में दिखे। नीदरलैंड के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम ने नेट पर जमकर अभ्यास किया।
आईसीसी ने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। शेयर किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार्तिक के बल्ले पर गेंद अच्छे से कनेक्ट हो रही है। दिनेश कार्तिक काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं।
नेट्स में प्रेक्टिस के दौरान दिनेश कार्तिक ने कई अद्भुत शॉट भी लगाए। उनके एक शॉट पर कप्तान रोहित शर्मा भी चौंकते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक, सिराज के बाउंसर पर भी अच्छा शॉट लगा रहे हैं।
बीते रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी, जबकि ऋषभ पंत को बाहर रखा गया था। हालांकि वह पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके थे और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी गेंद पर शॉट लगाकर भारत को जीत दिला दी थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: