---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 WC: अफगानिस्तान के लिए अच्छी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए तूफानी बल्लेबाज तैयार

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में कई टीमों के खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड, श्रीलंका और यूएई को चोट के चलते अपनी टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बुधवार को ये झटका अफगानिस्तान को भी लगने वाला था। अफगानिस्तान के टॉप बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज बुधवार को […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में कई टीमों के खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड, श्रीलंका और यूएई को चोट के चलते अपनी टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बुधवार को ये झटका अफगानिस्तान को भी लगने वाला था। अफगानिस्तान के टॉप बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ वार्मअप मैच के दौरान शाहीन अफरीदी की तूफानी यॉर्कर से घायल हो गए थे।

अभी पढ़ें  HBD Virender Sehwag: पाकिस्तान के गेंदबाज नाम सुनकर कांप जाते थे…तिहरा शतक ठोक बने ‘मुल्तान का सुल्तान

---विज्ञापन---

इसके बाद उनका टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध हो गया। हालांकि अफगानिस्तान को अब अच्छी खबर मिल गई है। Rahmanullah Gurbaz के शनिवार को पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के टी 20 विश्व कप के पहले मैच में खेलने के लिए फिट होने की उम्मीद है। स्कैन में पता चला है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं है। उन्हें फ्रैक्चर का भी पता नहीं चला है।

---विज्ञापन---

हड्डी में फ्रैक्चर नहीं 

20 वर्षीय गुरबाज को चोट लगने के बाद पिच से बाहर ले जाया गया। बाद में उनके बाएं पैर पर एक प्रोटेक्टिव बूट पहने हुए देखा गया।उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा कि वह गंभीर चोट से मुक्त हैं। एसीबी ने कहा, “टीम के डॉक्टर ने कहा कि परिणाम स्पष्ट है और हड्डी में फ्रैक्चर नहीं है।” “अगले दो दिनों में उनका मूल्यांकन किया जाएगा और शनिवार को हमारे इंग्लैंड के मैच के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।”

अभी पढ़ें IND-PAK मैच के लिए ये है वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की प्लेइंग XI, पंत और अश्विन को नहीं मिली जगह

---विज्ञापन---

पिछले वर्ल्ड कप फ्लॉप रहे थे 

गुरबाज ने पिछले टी20 विश्व कप में 2021 में संघर्ष किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पांच पारियों में महज 85 रन बनाए थे। तब से उन्हें नियमित आधार पर बल्लेबाजी करने के लिए आगे बढ़ाया गया है। वह बुधवार को ओपनिंग करने उतरे। उनकी मौजूदगी अफगानिस्तान के लिए उनके पहले मैच से पहले एक महत्वपूर्ण खबर होगी।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 19, 2022 09:32 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola