ENG vs PAK: इमाम-उल-हक और रिजवान के चयन पर घिरे सिलेक्टर्स, PCB ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान के सिलेक्शन पर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सवाल खड़े किए हैं. बोर्ड ने सिलेक्शन कमेटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है.

मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक अभ्यास के दौरान/ Image Source: AI

मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक अभ्यास के दौरान/ Image Source: AI

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है. इंग्लैंड ने अब तक खेले गए 2 मैचों को अपने नाम कर लिया है और सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया है. दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया था. इस मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़ा उलटफेर हुआ और 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया. अब पीसीबी ने इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान के सिलेक्शन पर सवाल उठाए हैं. पीसीबी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है.

विज्ञापन

पीसीबी ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

क्रिकबज के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने 1 सितंबर की शाम को सिलेक्शन कमेटी पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक के सिलेक्शन पर सवाल खड़े किए हैं. दोनों खिलाड़ियों के चयन को स्पष्ट करने के लिए कहा गया है. सिलेक्शन कमेटी के सभी सदस्यों को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है. बोर्ड ने पूछा है कि इन खिलाड़ियों को चुनने का आधार क्या था.

विज्ञापन

मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा

लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा रहे मिस्बाह उल हक ने इस्तीफा दे दिया. मिस्बाह-उल-हक के अलावा आकिब जावेद, , सरफराज अहमद और असद शफीक पाकिस्तान सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा हैं. इमाम और रिजवान के अलावा सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मोहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से बाहर कर दिया गया है और उन्हें पाकिस्तान भेज दिया गया है. इसके अलावा हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. पीसीबी की ओर से किए गए इतने बड़े फेरबदल के बाद कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी इस फैसले की आलोचना कर चुके हैं.

विज्ञापन

194 रनों से करारी हार

इंग्लैंड ने पहले मैच में भी पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था. वहीं, दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 110 रनों पर सिमट गई. वहीं, दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 208 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 389 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पाकिस्तान 194 रनों पर सिमट गई. इस तरह इंग्लैंड ने दूसरे मैच में भी पाकिस्तान को एकतरफा हराया. अब तीसरा मैच 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाएगा. इंग्लैंड की नजरें क्लीन स्वीप रहेंगी, जबकि पाकिस्तान आखिरी मैच जीतकर अपनी इज्जत बचाना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ