Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
SL vs AFG: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान की खतरनाक गेंदबाजी का नजारा देखा गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294 रन जड़े, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम महज 38 ओवर में 234 रन पर आउट हो गई। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली इस करारी शिकस्त से श्रीलंका इस सीरीज में तो पीछे हो गई गई साथ ही उसके सामने भारत में 2023 में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई ना कर पाने का खतरा मंडरा रहा है।
बता दें कि भारत में खेले जाने वाली वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमें डायरेक्ट रुप से क्वालिफाई करेंगी। वहीं बाकी टीमों को क्वालिफायर के मैच खेलने पड़ेंगे। इन 8 में से भारतीय टीम ने मेजबान होने के नाते पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा बाकी टीमों का चयन ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग के तहत किया जाएगा। इस सुपर लीग में 13 टीमें शामिल है जिसमें भारत नंबर वन पर है वहीं नीदरलैंड 13वें नंबर पर है।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले ही छा गए अर्शदीप सिंह…बस से उतरते ही शुरू कर दिया भांगड़ा, देखें VIDEO
बता दें कि आईसीसी सुपर लीग की प्वाइंट्स टेबल के मुताबिक अफगानिस्तान सातवें नंबर पर है, उसने 11 में से 10 मैच जीते हैं और अगर वह इस सीरीज को क्लीन स्वीप कर लेती है तो वह तीसरे नंबर पर आ जाएगी। वहीं श्रीलंका फिलहाल 10वें स्थान पर है। टीम ने 10 में से मात्र 6 मैच जीते हैं और अगर वह इस सीरीज के बचे हुए दो मैच और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज के सारे मैच जीत भी लेती है तो भी उसके लिए क्वालिफाई करना मुश्किल होगा। इसीलिए ये मैच श्रीलंका के लिए काफी जरूरी था और इसे वो हार गई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।