Happy Birthday Shubman Gill: 27 साल के हुए टीम इंडिया के 'प्रिंस', ये रहे उनके 5 बड़े रिकॉर्ड

शुभमन गिल आज 27 साल के हो गए हैं. उनका करियर अभी तक शानदार रहा है. कई बड़ी पारियां वो टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं. मौजूदा समय में वो टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान भी हैं. आइए आपको उनके पांच बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.

Shubman Gill

जानिए शुभमन गिल के बड़े रिकॉर्ड (Photo: AI)

Shubman Gill 27th Birthday: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पूरी दुनिया उन्हें जानती है. अपने छोटे से करियर में उन्होंने बड़े मुकाम हासिल कर लिए हैं. आज वो 27 साल के हो गए हैं. शुभमन का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था. शुभमन ने वनडे और टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है. उन्होंने जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था.

विज्ञापन

दरअसल गिल 2018 में पहली बार चर्चा में आए थे. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. गिल ने अंडर-19 टीम की जीत में खास योगदान दिया था. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. शुभमन को इसके बाद घरेलू और नेशनल टीम में आने में ज्यादा समय नहीं लगा. टीम इंडिया में आने के बाद गिल ने शुरुआत से ही खूब रन बनाने शुरू कर दिए. उन्होंने अपने आक्रामक रुख से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.

विज्ञापन

शुभमन गिल के 5 बड़े रिकॉर्ड

  • शुभमन गिल ने सबसे कम उम्र में वनडे में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कारनामा 23 साल 132 दिन की उम्र में किया था. उनका ये रिकॉर्ड टूटना आगे जाकर काफी मुश्किल है.
  • शुभमन गिल वनडे इतिहास में सबसे तेज 2,000 और 2,500 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 38 वनडे पारियों में 2000 रन पूरे किए थे. गिल ने 50 पारियों में 2,500 रन बनाए थे. इसके अलावा वो भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.
  • गिल का टेस्ट में भी खास रिकॉर्ड है. उन्होंने एक टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी और 150+ रन बनाए हैं और वो ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं.
  • गिल ने इंग्लैंड की धरती पर भी बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने 269 रनों की शानदार पारी खेली और ये किसी भारतीय कप्तान द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर है. विराट कोहली ने 2019 की सीरीज में 254 रन की शानदार पारी खेली थी.
  • 2023 में वनडे में शुभमन गिल ने 1584 रन बनाए थे. वो वनडे में एक साल में 1500 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड ने ये उपलब्धि हासिल की है.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने लगाया शतक, मजबूत स्थिति में पहुंचा ईस्ट जोन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ