6,W,4,4,4,4,W,1: पहले टॉम लैथम ने कूटा, फिर शार्दुल ने बाउंड्री पर दिखाया खराब फील्डिंग का नजारा, देखें वीडियो

IND vs NZ 1st ODI Tom Latham Shardul Thakur

IND vs NZ 1st ODI Tom Latham Shardul Thakur

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए नहीं कहा जा सकता। भारत-न्यूजीलैंड के बीच ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 306 रन का अच्छा स्कोर किया, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बाजी पलट दी।

विज्ञापन

हालांकि जब न्यूजीलैंड बल्लेबाजी करने आई तो भारतीय टीम के गेंदबाजों ने 68 रन पर दो विकेट गिरा दिए, लेकिन इसके बाद तीसरा विकेट आउट करने में पसीने छूट गए। जैसे-तैसे टीम के 88 रन हुए तो डेरिल मिशेल आउट हुए, लेकिन इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और विकेटकीपर टॉम लैथम क्रीज पर ऐसे जमे कि जीत दिलाकर ही वापस लौटे।

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर के ओवर में कूट डाले 25 रन 

टॉम लैथम ने तो ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की कि टीम इंडिया के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के होश ही उड़ गए। टॉम ने 40वें ओवर में 25 रन कूट डाले। उन्होंने शार्दुल के इस ओवर में एक छक्का और चार चौके ठोक अपनी सेंचुरी भी पूरी की। शार्दुल ने एक विकेट चटकाने के बाद न सिर्फ खराब गेंदबाजी की, बल्कि बाउंड्री पर खराब फील्डिंग का नजारा भी दिखाया। एक ऐसा ही नजारा 23वें ओवर में देखने को मिला।

विज्ञापन

https://twitter.com/shavezkh1099/status/1596042246625054721

उमरान की गेंद पर लैथम ने फाइन लेग की ओर चौका ठोकने के लिए बल्ला घुमा दिया, बॉल तेज गति से भागी, लेकिन यहां खड़े फील्डर शार्दुल ठाकुर से मिसफील्डिंग हुई और उन्होंने बॉल छोड़ दी। इस तरह न्यूजीलैंड को चौका मिल गया। शार्दुल की खराब फील्डिंग से न्यूजीलैंड को दो अतिरिक्त रन मिल गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1596064453459472384

विज्ञापन

9 ओवर में 63 रन देकर एक विकेट लिया

इसके बाद लैथम ने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर एक और चौका जड़ दिया। लैथम ने शार्दुल की कमजोरी भांपकर स्क्वेयर की ओर चौका ठोका, हालांकि यहां शार्दुल ने कोशिश की और डाइव लगाई लेकिन उनकी छलांग थोड़ी दूर रह गई और बॉल बाउंड्री पार कर गई। शार्दुल ने इस मैच में 9 ओवर में 63 रन देकर एक विकेट लिया तो वहीं उमरान मलिक 10 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को एक भी विकेट नहीं मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ