न्यूजीलैंड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, मार्क चैपमैन ने खुद बदल दी डील, मैट फिशर की चमकी किस्मत

New Zealand Central Contracts: : न्यूजीलैंड ने 2026-27 सीजन के लिए खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने कुल 20 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है. इसमें मार्क चैपमैन ने खुद फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट की जगह कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट चुना है.

New Zealand Cricket Team

मार्क चैपमैन ने फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट की जगह कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट चुना है (PIC Credit - AI)

New Zealand Central Contracts for 2026-27 Season: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने 2026-27 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड ने इस बार कुल 20 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. हालांकि, टीम के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने खुद अपनी डील बदल दी है. चैपमैन ने फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट की जगह कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट चुना है. उन्होंने यह फैसला इस साल के अंत में होने वाले बिग बैश लीग (BBL) में खेलने के लिए किया है.

विज्ञापन

बता दें कि, फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम सीफर्ट जैसे खिलाड़ियों के पास भी बोर्ड का कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट है. हालांकि, चैपमैन ने यह साफ कर दिया है कि वह न्यूजीलैंड में भारत के खिलाफ होने वाले सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

मैट फिशर को पहली बार मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

32 वर्षीय मार्क चैपमैन ने कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद किया और कहा कि वे आगे भी अपने देश के लिए खेलते रहेंगे. बोर्ड द्वारा जारी बयान में चैपमैन ने कहा कि “मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट का शुक्रगुजार हूं. बोर्ड ने हमेशा से मेरा साथ दिया है.” उन्होंने आगे यह भी बताया कि वह भारत के खिलाफ होने वाले सीरीज को लेकर काफी उत्सुक हैं और सीरीज में अपना बेहतरीन प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे. वहीं, चैपमैन ने कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव से नॉर्दर्न डिस्ट्रेक्ट्स के तेज गेंदबाज मैट फिशर का फायदा हुआ है. फिशर को पहली बार न्यूजीलैंड बोर्ड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है.

न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं फिशर

26 साल के मैट फिशर न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. फिशर ने अब तक 3 वनडे, टेस्ट और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जो उनके वनडे करियर का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है. न्यूजीलैंड के सिलेक्शन मैनेजर गेविन लार्सन ने बताया कि फिशर ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है और टेस्ट क्रिकेट के शेड्यूल को देखते हुए उन्हें स्क्वॉड में लाने का फैसला किया गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने BBL को प्राइवेटाइज करने का किया ऐलान, अब IPL फ्रेंचाइजियां भी खरीद सकती हैं टीमें

न्यूजीलैंड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल मेंस क्रिकेटर

टॉम ब्लंडल, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, जैक फाउल्केस, मिशेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग, हेनरी निकोल्स, विल ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचीन रवींद्र.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ