खतरे में जसप्रीत बुमराह की जगह, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले होगी 'अग्निपरीक्षा'

Jasprit Bumrah Fitness Test: वॉशिंगटन सुंदर ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वह भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I सीरीज का हिस्सा बनेंगे. जसप्रीत बुमराह की जगह पर खतरा है. उन्हें भी सुंदर की तरह अग्निपरीक्षा देनी होगी.

jasprit bumrah

बुमराह ने पूरे किए 350 टी20 विकेट (PIC Credit- ANI)

Jasprit Bumrah Fitness Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I सीरीज को लेकर फैंस बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं. 13 सितंबर से दिल्ली में शुरू हो रही तीन मैचों की इस श्रृंखला के लिए जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. हालांकि, अभी भी उनकी जगह खतरे में है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उन्हें पहले खुद की फिटनेस साबित करनी होगी. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इसी वजह से उनकी अग्निपरीक्षा होने वाली है.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह को पास करना होगा टेस्ट

जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट आई थी. इसी वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया लेकिन BCCI ने साफ कर दिया था कि फिटनेस के आधार पर ही वह स्क्वाड में शामिल होंगे. अब इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जसप्रीत बुमराह को 9 सितंबर को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी.

विज्ञापन

सीरीज शुरू होने से चार दिन पहले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जसप्रीत बुमराह एक सिमुलेशन (अभ्यास) मैच खेलेंगे. इससे पता चलेगा कि जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए मैच फिट हैं या नहीं. अगर BCCI ने हरी झंडी दे दी, तो बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में उतरेंगे.

हर्षित-नीतीश की फिटनेस पर भी सस्पेंस

जसप्रीत बुमराह के अलावा हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस रिपोर्ट पर भी सभी की नजर है. बताया जा रहा है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट पूरा कर लिया है और अभ्यास मैच भी खेल लिया है. हालांकि, BCCI ने अभी तक उन्हें फिट घोषित नहीं किया है. 9 सितंबर की शाम तक नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा की फिटनेस को लेकर रिपोर्ट सामने आएगी.

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर हुए फिट

वॉशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चोट आई थी, जिसके बाद वह सीरीज से बाहर हो गए थे और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं मिला. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन सुंदर को मेडिकल टीम द्वारा फिट घोषित कर दिया गया है और अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के जरिए भारतीय टीम की जर्सी में वापसी करने वाले हैं.

विज्ञापन

भारत vs अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

  • 13 सितंबर 2026: भारत vs अफगानिस्तान (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • 15 सितंबर 2026: भारत vs अफगानिस्तान (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • 17 सितंबर 2026: भारत vs अफगानिस्तान (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, वॉशिंगटन सुंदर हुए फिट, अफगानिस्तान के खिलाफ करेंगे कमबैक

Source: India Today

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ