ऑस्ट्रेलिया U19 सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव, BCCI ने उम्र में फर्जीवाड़ा करने वाले खिलाड़ी को किया बाहर

Indian U19 Squad Change: BCCI ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. उम्र में फर्जीवाड़ा करने वाले खिलाड़ी रोहित यादव को भारतीय अंडर 19 टीम से बाहर कर दिया गया है.

bcci rohit yadav

BCCI ने भारतीय अंडर 19 टीम से एक खिलाड़ी को किया बाहर (Image: BCCI and X)

Indian U19 Squad Change: ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम भारत दौरे पर आने वाली है. दोनों टीमों के बीच 18 सितंबर से सीरीज की शुरुआत होने वाली है. BCCI ने श्रृंखला शुरू होने से पहले अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. उम्र में फर्जीवाड़ा करने वाले लेग स्पिनर रोहित यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है और उन पर दो साल का बैन भी लगाया है. उनकी जगह दो अन्य खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह दी गई है.

विज्ञापन

रोहित यादव को किया बाहर

बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव को BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और मल्टी डे सीरीज के लिए भारतीय अंडर 19 स्क्वाड में शामिल किया था. जूनियर क्रिकेट कमेटी ने उनकी जगह सौराष्ट्र के आर्यन सवसानी को वनडे स्क्वाड में जगह दी है, वहीं हरियाणा के तन्मय बलोडा को मल्टी डे स्क्वाड में जगह दी है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रोहित यादव के जन्म प्रमाणपत्र में 2007, 2009 और 2010 की तीन अलग-अलग जन्म तिथियां थीं. आधार कार्ड के रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी नजर आ रही थी. क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल ने पहले भी रोहित को उम्र में फर्जीवाड़ा करने के कारण जूनियर टीम से बाहर रखा था और BCCI को भी इस बारे में जानकारी दी थी. इसी वजह से क्रिकेट बोर्ड ने उन पर दो साल का बैन लगा दिया है और स्टेट असोसिएशन को भी इसकी जानकारी दे दी है.

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे पर भारतीय U19 टीम के लिए खेले थे रोहित

जुलाई में भारतीय अंडर 19 टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था. इस दौरे पर रोहित यादव को खेलने का मौका मिला और उन्होंने 6 विकेट झटके. वह आखिरी टेस्ट मैच का हिस्सा भी थे, जिसे भारत ने जीता था. अच्छे प्रदर्शन के चलते ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि, अब बैन के चलते वह दो साल तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.

भारतीय अंडर 19 टीम का अपडेटेड स्क्वाड

वनडे स्क्वाड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सवसानी.

विज्ञापन

मल्टी-डे स्क्वाड: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव, तन्मय बलोडा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ