दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 रन बनाने के बाद ईशान किशन ने दिया खास संदेश, बताया अपनी फॉर्म और माइंडसेट का राज

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी बदौलत टीम ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ईशान ने अपनी पारी को लेकर बड़ा बयान दिया.

ishan-kishan

ईशान किशान ने दिया बड़ा बयान (Image: Instagram/officialbccidomestic)

Ishan Kishan: ईशान किशन इस समय छाए हुए हैं. चेन्नई में चल रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने ईस्ट जोन के तरफ से खेलते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वो ईस्ट जोन की कप्तानी भी कर रहे हैं. उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अपनी इस इनिंग से उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा भी खटखटाया है. उन्होंने अपनी पारी में 30 चौके और 7 छक्के लगाए. इस शानदार पारी के बाद उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है.

विज्ञापन

ईशान किशन ने क्या कहा?

ईशान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उनका ध्यान मैच जीतने पर है. ईशान ने कहा कि झारखंड की कप्तानी की जिम्मेदारी लेने के बाद उनके गेम में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा, “मैंने बदलने के लिए ज्यादा कोशिश नहीं की. मेरे ऊपर खुद ही बदलाव आया. मैं जब टीम इंडिया से बाहर था तब मुझे पता चला कि आखिर हमारे पास करने के लिए सिर्फ एक ही काम है. हमारा काम सिर्फ रन बनाना है. ये ही चीज जो करियर में सबसे ज्यादा मदद करती है. दूसरी चीज के बारे में सोचने से मानसिकता बदलती है. इससे दबाव भी बढ़ जाता है. मुझे अब समझ आ गया है कि ज्यादा विचार करने की कोई जरूरत नहीं है. हमारा काम मैदान पर उतरकर सिर्फ मैच जीतना है.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “आपको बच मैच जीतने के बारे में सोचना चाहिए और इसकी ही परवाह करनी चाहिए. आप समय के साथ सभी खुद को समझने और विकसित करने लगते हैं. मुझे लगता है कि जब आपका माइंड एकदम क्लियर हो तो इस तरह खेलना बहुत आसान हो जाता है.”

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Shubman Gill: 27 साल के हुए टीम इंडिया के ‘प्रिंस’, ये रहे उनके 5 बड़े रिकॉर्ड

विज्ञापन

ईस्ट जोन ने बनाया विशाल स्कोर

ईशान किशन की शानदार पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में बड़ा स्कोर बना लिया है. टीम दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 708 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. ईस्ट जोन ने पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए थे. वहीं दूसरे दिन टीम ने 6 विकेट खोकर 323 रन स्कोर में और जोड़े. ईशान किशन 270 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने शानदार 101 रन बनाए. उन्होंने अपने करियर का 6वां शतक लगाया. शिखर मोहन और अभिमन्यु ईश्वरन ने भी योगदान दिया. मोहन ने 120 गेंदों में 85 रन और अभिमन्यु ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन जड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ