---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

हैप्पी बर्थडे ‘बेब’, ससुराल में जन्मदिन मनाकर बुरे फंसे शाहीन अफरीदी, फैंस ने नोटिस कर ली बड़ी चीज

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी गुरुवार 6 अप्रैल को 23 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन ससुराल में मनाया। इस दौरान पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने दामाद शाहीन अफरीदी का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए उन्हें केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। डेकोरेशन पर लिखा हुआ दिखा ‘हैप्पी बर्थडे बेब’ इस दौरान दो […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी गुरुवार 6 अप्रैल को 23 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन ससुराल में मनाया। इस दौरान पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने दामाद शाहीन अफरीदी का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए उन्हें केक खिलाकर मुंह मीठा कराया।

डेकोरेशन पर लिखा हुआ दिखा ‘हैप्पी बर्थडे बेब’

इस दौरान दो क्रिकेट आइकंस की फोटोज चर्चा का विषय बनी, लेकिन फैंस ने इसमें से एक बड़ी चीज नोटिस कर ली। दरअसल, शाहिद ने केक खिलाते हुए शाहीन की जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, उसमें पीछे की तरफ लगे डेकोरेशन बलूंस पर ‘हैप्पी बर्थडे बेब’ लिखा हुआ है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया से बुलाया तूफानी बॉलर, जाय रिचर्डसन की लेगा जगह

फैंस ने जैसे ही इसे नोटिस किया ये फोटो वायरल होने लगी और सोशल मीडिया ट्रेंड बन गई। फोटो पर कमेंट करते हुए ट्विटर यूजर्स का मानना था कि ये डेकोरेशन उनकी पत्नी अंशा अफरीदी ने की है। वहीं शाहिद ने शाहीन को बर्थडे विश करते हुए लिखा- जन्मदिन मुबारक हो शाहीन अफरीदी, खुश रहो।

https://twitter.com/SAfridiOfficial/status/1643697969407877135?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1643697969407877135%7Ctwgr%5Eb93d9e6db6818baf9b9da7e913957c30abea5462%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fbabe-steals-show-as-shahid-afridi-wishes-birthday-to-shaheen-afridi

---विज्ञापन---

फरवरी में हुई है शादी

शाहिद के ट्वीट के बाद फैंस और फॉलोअर्स ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही फरवरी में शाहीन ने शाहिद अफरीदी की दूसरी सबसे बड़ी बेटी अंशा अफरीदी से शादी की है। बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी चार महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

और पढ़िए – पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान बनीं निदा डार, इस दिग्गज को बनाया हेड कोच

---विज्ञापन---

https://twitter.com/FulsharifMunda/status/1643843897716768769?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1643843897716768769%7Ctwgr%5E404f2325dbf50f5f5ca68e369a485fcc7e2d2972%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fbabe-steals-show-as-shahid-afridi-wishes-birthday-to-shaheen-afridi

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड के खिलाफ जलवा दिखाते नजर आएंगे शाहीन

उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए पाकिस्तान टी और वनडे टीम में शामिल किया गया है। शाहीन टी20 विश्व कप 2022 के बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों में नहीं खेल पाए थे। वह घुटने की चोट के बाद अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर रहे थे। शाहीन ने 99 टेस्ट, 62 ODI और 58 T20I विकेट लिए हैं, उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार वापसी भी की। शाहीन ने 168.35 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए और 9.13 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट लिए।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 06, 2023 05:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola