---विज्ञापन---

संदीप लामिछाने ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, राशिद खान-मिचेल स्टार्क को पछाड़ा

नई दिल्ली: नेपाल के 22 वर्षीय लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। लामिछाने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ओमान के खिलाफ एसीसी मेन्स प्रीमियर कप मैच में अपने 42वें वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की। राशिद खान और मिचेल […]

नई दिल्ली: नेपाल के 22 वर्षीय लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। लामिछाने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ओमान के खिलाफ एसीसी मेन्स प्रीमियर कप मैच में अपने 42वें वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

राशिद खान और मिचेल स्टार्क को पछाड़ा 

इसी के साथ लामिछाने ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने मार्च 2018 में 44 एकदिवसीय मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 52 मैचों में ये मुकाम हासिल किया था। ACC प्रीमियर लीग के सातवें मैच में संदीप ने शानदार गेंदबाजी की और 8 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नेपाल ने इस मुकाबले में 84 रन से शानदार जीत दर्ज की।

---विज्ञापन---

1 अगस्त 2018 को किया था वनडे डेब्यू 

लामिछाने ने 1 अगस्त 2018 को अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। उनकी उम्र उस वक्त महज 17 साल थी। इससे पहले 15 साल के लामिछाने ने MCC टीम के दौरे के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की थी। एमसीसी के लिए खेल रहे हांगकांग के विकेटकीपर स्कॉट मैककेनी को लामिछाने ने दो बार आउट किया। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने समर क्लब क्रिकेट खेलने के लिए सिडनी बुला लिया था।

---विज्ञापन---

लग चुका है रेप का आरोप 

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लामिछाने 2016 अंडर -19 विश्व कप, बांग्लादेश में खेले। जहां वह आयरलैंड के खिलाफ पांच विकेट सहित 6 मैचों में 14 विकेट लेकर नेपाल के प्रमुख विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने। 17 साल की उम्र में वह अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए, जिन्हें आईपीएल नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स से 20 लाख रुपये में खरीदा। पिछले साल लामिछाने को हाल ही रेप के आरोप में जेल जाना पड़ा था। हालांकि कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने दोबारा क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है।

First published on: Apr 21, 2023 06:07 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola