---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PSL 2023: राशिद खान का स्वैग, हैलीकॉप्टर शॉट से ठोका कड़क छक्का, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान में चल रहे पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL 2023) के दौरान रोमांच का नजारा देखा जा रहा है। यहां खेलने आए दुनियाभर के क्रिकेटर्स अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा सोमवार को लाहौर कलंदर्स और इस्लामाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। लाहौर कलंदर्स […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान में चल रहे पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL 2023) के दौरान रोमांच का नजारा देखा जा रहा है। यहां खेलने आए दुनियाभर के क्रिकेटर्स अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा सोमवार को लाहौर कलंदर्स और इस्लामाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। लाहौर कलंदर्स की ओर से बल्लेबाजी करने आए राशिद खान ने स्वैग दिखाकर हैलीकॉप्टर शॉट से ऐसा कड़क छक्का ठोका कि स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

टॉम कुरेन की बॉल पर ठोका कड़क छक्का

ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। तीन विकेट ले चुके टॉम कुरेन जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डालने आए। ये बॉल टप्पा पड़कर ऑफ स्टंप से दूर जाने लगी तो राशिद खान बल्ले को बॉल की लेंथ तक लेकर गए और हैलीकॉप्टर शॉट लगाकर खड़े-खड़े ऐसा कड़क छक्का ठोका कि गदर मच गया। राशिद ने धोनी स्टाइल में मिडविकेट के ऊपर से 99 मीटर करारा छक्का ठोक महफिल लूट ली। उन्होंने इस मैच में 12 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक कुल 18 रन बनाए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  बिना गेंद खेले ही आउट हो गए Harry Brook, जो रूट भी रह गए हैरान, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

और पढ़िएसी-एम्बाप्पे-बेंजेमा, कौन पहनेगा बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड का ताज? यहां देखें लाइव

गेंदबाजी में भी असरदार साबित हुए राशिद खान

राशिद खान गेंदबाजी में भी काफी असरदार साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में महज 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए। राशिद खान के अलावा सिकंदर रजा ने 2 और डेविड विसे ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लाहौर कलंदर्स की ओर से बनाए गए 200 रन के स्कोर के आगे इस्लामाद यूनाइटेड के बल्लेबाज महज 90 रन पर ढेर हो गए। इस तरह लाहौर कलंदर्स ने ये मैच 110 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 27, 2023 11:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola