FIFA Awards 2023 Live Streaming: मेसी-एम्बाप्पे-बेंजेमा, कौन पहनेगा बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड का ताज? यहां देखें लाइव

FIFA Awards 2023 Live Streaming Lionel Messi Kylian Mbappe Karim Benzema

FIFA Awards 2023 Live Streaming Lionel Messi Kylian Mbappe Karim Benzema

नई दिल्ली: फीफा फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। वह अपने फेवरेट फुटबॉलर को नया ताज पहनते देख सकेंगे। पिछले साल के फीफा अवॉर्ड्स में बेस्ट मेन्स प्लेयर अवॉर्ड के लिए लियोनेल मेसी, किलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा में से किसी एक का नाम मंगलवार को अनाउंस होगा।

विज्ञापन

हालांकि मेसी को प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के लिए दावेदार माना जा रहा है, जबकि फाइनल में धूम मचाने वाले एम्बाप्पे के पास भी एक मौका है। वह कतर में आयोजित फीफा विश्व कप 2022 में सर्वोच्च गोल करने वाले खिलाड़ी थे। जबकि मेसी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था। फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर मेसी का सपना पूरा किया था। वहीं बेंजेमा की बात की जाए तो उन्होंने रियल मैड्रिड को ला लीगा और यूईएफए चैंपियंस लीग की ट्रॉफी तक पहुंचाया।

विज्ञापन

कब-कहां होगा आयोजन

फीफा अवार्ड्स 2022 समारोह मंगलवार 28 फरवरी को होगा। इस समारोह का आयोजन फ्रांस के पेरिस में थिएटर डू शैटलेट में होगा। फीफा पुरस्कार 2022 समारोह भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन

टेलीविजन पर फीफा अवॉर्ड्स 2022 समारोह कैसे देखें?

फीफा अवार्ड्स 2022 समारोह का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के माध्यम से टेलीविजन पर किया जाएगा। फीफा अवार्ड्स 2022 समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग फीफा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और जियोसिनेमा पर की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ