---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

मोहम्मद रिजवान ने ओडिशा हादसे पर जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। शुक्रवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 हजार से ज्यादा घायल हैं। रिजवान ने ट्विटर के जरिए दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। शुक्रवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 हजार से ज्यादा घायल हैं। रिजवान ने ट्विटर के जरिए दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा- मानव जीवन का नुकसान हमेशा दर्दनाक होता है। मेरा हृदय और प्रार्थना भारत में रेल दुर्घटना से प्रभावित लोगों के साथ है।

इन दिनों हार्वर्ड में पढ़ाई कर रहे हैं बाबर-रिजवान  

रिजवान इन दिनों बाबर आजम के साथ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे हैं। हाल ही उनकी क्लास की कई तस्वीरें सामने आई थीं। बाबर और रिजवान इस प्रतिष्ठित प्रोग्राम में भाग लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। ये प्रोग्राम विशेष रूप से द बिजनेस ऑफ एंटरटेनमेंट, मीडिया और स्पोर्ट्स (बीईएमएस) पर केंद्रित है।

---विज्ञापन---

ओडिशा हादसे की सीबीआई जांच 

वहीं ओडिशा हादसे की बात करें तो फिलहाल दुर्घटना प्रभावित दोनों ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। रेलवे ने 51 घटों के भीतर ट्रैक को सामान्य कर दिया है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इस मामले की सीबीआई जांच की जाएगी।

---विज्ञापन---

रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के 51 घंटे बाद सेवा शुरू करने से पहले दोनों लाइनों का पुनर्निर्माण और परीक्षण किया गया था। क्षतिग्रस्त पटरियों की बहाली के लिए 1000 से अधिक श्रमिकों को लगाया गय। साथ ही 7 से अधिक पोकलेन मशीनें, दो दुर्घटना राहत ट्रेनें और 3-4 रेलवे और सड़क क्रेन भी इस राहत काम में जुटे थे। रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की वजह इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव को बताया था। वहीं, रेलवे बोर्ड का कहना है कि जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है।

First published on: Jun 05, 2023 07:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola