Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
RR vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से मात दे दी। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी से सभी को मुरीद बना लिया। उन्होंने आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी और 98 रन भी बनाए। इस पारी के बाद भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने जायसवाल की टीम इंडिया में जल्द एंट्री की बात कही है।
जायसवाल की इस मैच विनिंग पारी के बाद रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘जिसने भी जायस्वाल की पारी देखी, सभी ने उनकी एक स्वर में तारीफ की है। उनके ऑफ साइड में खेले गए शॉट्स को देखें तो उनका सिर बिल्कुल सटीक और स्थिर रहता है और उनके फुटवर्क में भी कहीं कोई कमी नहीं है। कोई खिलाड़ी, जो सिर्फ 21 साल का है, जो कड़ी राह से होकर आया है।’
वहीं रवि शास्त्री ने आगे यशस्वी जायसवाल की जल्द ही टीम में एंट्री की आशंका जताई। उन्होंने जायसवाल के टीम इंडिया में सिलेक्शन से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि ‘तुरंत, चयनकर्ता उसे देखना पसंद करेंगे, जो वह देख रहे हैं। वह लंबे इंतजार के बाद ऐसी प्रतिभा को देखना चाहेंगे, कोई ऐसा जो प्रत्येक फॉर्मेट में शानदार है।’
उन्होंने ये भी कहा कि -खासतौर से वह वाइट बॉल क्रिकेट में, टी20 क्रिकेट में वह अपनी टीम के लिए आते हैं और इस बात की भी परवाह नहीं करते हैं कि उनके सामने कौन है। टीम चयन में पहला नाम उनका ही होगा।’
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 149/8 का स्कोर बनाया। टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए थे।150 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 13.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 151 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से जायसवाल ने सर्वाधिक 98* और कप्तान संजू सैमसन ने 48* रन बनाए। कोलकाता की ओर से कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।