---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: चार साल तक बैठा रहा बेंच पर, आरसीबी से मुंबई इंडियंस लौटा ये तूफानी गेंदबाज

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान आईपीएल के अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कई फ्रेंचाइजी अपनी टीमों में बदलाव की ओर देख रही हैं। अब खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ मुंबई इंडियंस में वापसी करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें आईपीएल 2023 के […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान आईपीएल के अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कई फ्रेंचाइजी अपनी टीमों में बदलाव की ओर देख रही हैं। अब खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ मुंबई इंडियंस में वापसी करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें आईपीएल 2023 के लिए ट्रेड किया है।

आरसीबी ने 2022 की नीलामी में उन्हें 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर लिया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया गया। जेसन को सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने 2018 में खरीदा था, लेकिन वह पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए थे। एमआई ने उन्हें लीग के 2019 संस्करण के लिए बरकरार रखा। उन्होंने 2019 में सीएसके के खिलाफ पदार्पण किया। 2021 में जेसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने साइन किया। 2022 में जेसन आरसीबी के पास गए, लेकिन एक भी मैच नहीं खेले। अब वे तीन साल बाद वापस मुंबई इंडियंस आ गए हैं।

---विज्ञापन---
अभी पढ़ें PAK vs ENG: शादाब खान के पास Final में इतिहास रचने का मौका, बन जाएंगे पाकिस्तान के नंबर 1 गेंदबाज

चार साल बेंच पर बिताए

बेहरेनडॉर्फ पिछले पांच साल से आईपीएल का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने चार साल बेंच पर बिताए। उन्हें 2019 सीजन में ही खेलने का मौका मिला। उस साल उन्होंने 8.68 की इकॉनमी रेट से इतने ही पांच विकेट लिए। 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के रूप में तैयार किया गया। हालांकि यूएई में आईपीएल का दूसरा फेज फिर से शुरू होने पर हेज़लवुड वापस आ गए। बेहरेनडॉर्फ ने 9 टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 21 रन देकर 7 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 105 टी20 में 7.41 की इकॉनोमी से 117 विकेट लिए हैं।

---विज्ञापन---

पिछला सीजन रहा खराब 

जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, रिले मेरेडिथ और डैनियल सैम्स मुंबई के कुछ अन्य तेज गेंदबाज हैं जो वर्तमान में मुंबई इंडियंस टीम में हैं। आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन काफी खराब रहा। उन्होंने 2022 में दस टीमों के टूर्नामेंट में दसवां स्थान हासिल किया।

अभी पढ़ें Vijay Hazare Trophy: रुतुराज गायकवाड़ का हाहाकार, 8 चौके-7 छक्के ठोक कूट डाले इतने रन

23 दिसंबर को कोच्चि में होगी नीलामी 

2023 सीजन के लिए नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। यह 2022 संस्करण से पहले मेगा नीलामी के विपरीत एक मिनी नीलामी होगी। अपनी पिछली नीलामी पर्स से बचे हुए पैसे और उनके द्वारा जारी किए गए खिलाड़ियों के मूल्य के अलावा प्रत्येक टीम के पास इस नीलामी में खर्च करने के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये होंगे। जिससे कुल पर्स 95 करोड़ का हो जाएगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 12, 2022 10:01 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola