‘विराट कोहली से ज्यादा मजबूत नहीं थे सचिन तेंदुलकर’, दिग्गज क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला दावा
साउथ अफ्रीका के एक दिग्गज क्रिकेटर ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से बेस्ट बताया है. उन्होंने भारत की श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में जीत के बाद ये बड़ा बयान दिया है.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Aug 20, 2026 15:39
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Aug 20, 2026 15:39
Share :
दिग्गज क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान (Photo: AI)
---विज्ञापन---
AB De Villiers Big Statement: सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम क्रिकेट की दुनिया में बहुत ऊंचा है. दोनों ने विदेशी सरजमीं पर भी कोहराम मचाया. आए दिन इनकी तुलना भी होते रहती है. साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अब एक नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा है कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की बल्लेबाजी की सफलता को अलग लेवल पर पहुंचाया है. डिविलियर्स ने दावा किया है कि सचिन से बेहतर विराट रहे हैं.
‘विराट कोहली ने दी प्रदर्शन को नई ऊंचाई’
टीम इंडिया ने गॉल में श्रीलंका को पहले टेस्ट में मात दी. वहां पर केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल जैसे युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. टीम इंडिया को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर एबी डिविलियर्स ने कहा, “सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए इस चलन की शुरुआत की थी. इसके बावजूद वो विराट कोहली जितने मजबूत नहीं थे. विराट हमेशा बेहतर साबित हुए. सचिन वो पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने बताया कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. विराट ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और लेवल ऊंचा किया. उनकी वजह से अब राहुल और पडिक्कल जैसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चलन को अपनाना शुरू कर दिया है”.
एबी डिविलियर्स ने कहा कि केएल राहुल स्किल के मामले में बहुत मजबूत हैं, लेकिन विदेशों में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. डिविलियर्स ने कहा, “तकनीक के मामले में राहुल बहुत मजबूत खिलाड़ी हैं, लेकिन विदेश में उनका औसत 34 का है. हर कोई उनसे ज्यादा की उम्मीद करता है. उन्हें इसमें सुधार करने की जरूरत है. सेट होने के बाद उन्हें बड़ी पारियां खेलनी होंगी. शतक को भी बड़े स्कोर में तब्दील करना होगा. उनका बड़ा स्कोर बनाना बहुत जरूरी है.”
---विज्ञापन---
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का करियर
सचिन तेंदुलकर 2013 में रिटायर हुए थे. उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाए. वहीं कोहली ने 123 टेस्ट में 9230 रन बनाए हैं. वैसे आंकड़े देखें जाएं तो सचिन का पलड़ा काफी भारी है. सचिन ने 8705 रन विदेशी पिचों पर बनाए हैं. वहीं कोहली ने घर से बाहर 66 टेस्ट मैचों में 4774 रन जड़े हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि घर से बाहर सचिन का दबदबा रहा है.