श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच कब खेलेगी टीम इंडिया? यहां जानें पूरी डिटेल्स

श्रीलंका के खिलाफ जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जा चुका है. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर चुकी है. अब भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा. आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं.

IND vs SL: Image Credit/X

IND vs SL: Image Credit/X

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया था. इस मैच को भारत ने 165 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. अब भारत और श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच के लिए उतरने वाले हैं. दूसरे मैच में भारत की नजर सीरीज जमाने पर होंगी, जबकि श्रीलंका सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी. दूसरा मैच कब और कहां खेला जाएगा. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

कब खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेले जाएगा. अगर मुकाबला पांच दिनों तक चलता है तो 27 अगस्त को मैच का आखिरी दिन होगा. ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से भी ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. हालांकि पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद होंगे. वहीं, श्रीलंका जोरदार वापसी करना चाहेगी. इस मैच के बाद भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन

भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है. ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज खान को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. जुरेल ने पहली पारी में 51 रन बनाए थे. लेकिन दूसरी पारी में उनका बल्ला नहीं चला था. उन्होंने केवल 7 रन बनाए थे और टीम का साथ बीच में ही छोड़ दिया था. ऐसे में सरफराज खान को मौका मिल सकता है. सरफराज को साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी.

विज्ञापन

सरफराज ने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच में 37.10 की औसत के साथ 371 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. आखिरी टेस्ट मैच, उन्होंने साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था. इसके बाद वह टीम इंडिया के लिए नहीं खेले. उनकी लंबे समय बाद टीम में वापसी भी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ