sachin tendulkar joe root

क्रिकेट को मिलेगा नया 'GOD', सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने के करीब जो रूट

Joe Root to Break Sachin Tendulkar Record: सचिन तेंदुलकर को टेस्ट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. अब इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट उनसे आगे निकल सकते हैं.

Joe Root to Break Sachin Tendulkar Record: सचिन तेंदुलकर टेस्ट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उन्हें ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ कहा जाता है. टेस्ट इतिहास में उनके सबसे ज्यादा रन हैं. उन्होंने भारत के लिए 200 मैच खेले और 15921 रन बनाए हैं. उनका औसत 53.78 का रहा है और उन्होंने 51 शतक जड़े हैं. सालों से सचिन ही सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और कोई उनके आसपास नहीं आ पाया. तेंदुलकर का यह महारिकॉर्ड अब खतरे में है और जो रूट कुछ समय में उनसे आगे निकल सकते हैं.

विज्ञापन

जो रूट तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!

जो रूट इंग्लैंड के सबसे अहम टेस्ट बल्लेबाज हैं और 35 साल के हैं. रूट आराम से 4-5 साल और टेस्ट खेल सकते हैं. ऐसे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना उनके लिए बेहद आसान होगा. बता दें कि रूट ने अब तक 167 मैचों में 50.72 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 14,151 रन बनाए हैं. वह सचिन से सिर्फ 1,770 रन दूर हैं. रूट ने 2024 में टेस्ट में 1556 रन और 2025 में 805 रन बनाए थे. इससे पता चलता है कि वह हर साल रनों की बारिश करते हैं और सचिन से आगे निकलने में उन्हें सिर्फ 1-2 साल लगेंगे. भारतीय दिग्गज का महारिकॉर्ड अब खतरे में नजर आ रहा है. लग रहा है कि टेस्ट क्रिकेट में फैंस को नया GOD मिलने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ