ENG vs PAK: क्रिकेट इतिहास में पहली बार! 5-5 विकेट झटकने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने किए गेंद के दो टुकड़े

ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के ओली रॉबिंसन और जोश टंग ने कमाल कर दिया. दोनों ने 5-5 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया, जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार देखने को मिला.

england cricket team

इंग्लिश गेंदबाजों का अनोखा कारनामा (Image: AI Generated and Instagram/ICC)

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया. तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन और जोश टंग ने 5-5 विकेट झटकते हुए पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया. टेस्ट क्रिकेट में दो गेंदबाजों का एक ही पारी में 5 विकेट लेना बहुत रेयर है. रॉबिंसन और टंग ने पाकिस्तान को ढेर करने के बाद कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. उन्होंने गेंद को दो टुकड़ों में बांट दिया.

विज्ञापन

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मचाया कहर

पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने तबाही मचाई. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम सिर्फ 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ओली रॉबिन्सन ने 18 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट झटके. उनके अलावा जोश टंग ने 9.1 ओवर में 46 रन देकर 5 विकेट झटके. दोनों गेंदबाजों ने मिलकर पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोक दिया.

विज्ञापन

गेंद के कर दिए दो टुकड़े

जब कोई खिलाड़ी 5 विकेट हॉल लेता है, तो वह गेंद अपने पास रखता है. एक पारी में दो गेंदबाजों का 5-5 विकेट लेना दुर्लभ है. इसी वजह से जब रॉबिंसन और टंग ने यह कारनामा किया, तो उन्होंने एक अनोखा फैसला लिया. उन्होंने गेंद को दो टुकड़ों में बांटकर अपने पास रखने का फैसला किया. ऐसा क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ, जब गेंद को बीच में से काटा गया और 5 विकेट हॉल लेने वाले दो गेंदबाजों में इसे शेयर किया गया.

ये भी पढ़ें:- ENG vs PAK: इंग्लैंड के सामने 171 रनों पर सिमट गई पाकिस्तान, ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने बरपाया कहर

विज्ञापन

गेंद के दो टुकड़े करने पर क्या बोले रॉबिंसन और टंग?

इंग्लैंड क्रिकेट ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें गेंद के दो टुकड़े करने पर ओली रॉबिंसन और टंग ने चुप्पी तोड़ी. टंग ने बताया कि ओली ने उन्हें गेंद को दो टुकड़ों में बांटने का आईडिया दिया था और उन्होंने पहली बार ऐसा होते देखा. रॉबिंसन ने बताया कि टीम मैनेजर वैन बेंटली ने 5 मिनट के अंदर गेंद के दो टुकड़े कर दिए और यह एक ऐसा पल है, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ