टीम इंडिया से पहले दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, BCCI ने किया पूरे शेड्यूल का ऐलान

Duleep Trophy Schedule Announced: BCCI ने दलीप ट्रॉफी 2026 के शेड्यूल का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. इस बड़े टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी भी खेलते नजर आएंगे. आइए पूरे शेड्यूल पर नजर डालते हैं.

vaibhav sooryavanshi bcci (1)

BCCI ने किया बड़ा ऐलान (Image: BCCI.tv and ANI)

Duleep Trophy Schedule Announced: वैभव सूर्यवंशी भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं. वह सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के जरिए टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करने वाले हैं. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. वह दलीप ट्रॉफी 2026 में खेलते खेलेंगे. BCCI ने अब इस पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. दलीप ट्रॉफी के चार मैचों का आयोजन बेंगलुरु में होगा, जबकि फाइनल मैच चेन्नई में खेला जाएगा.

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी के शेड्यूल का हुआ ऐलान

BCCI ने आधिकारिक रूप से दलीप ट्रॉफी के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. 23 से 26 अगस्त के बीच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा. क्वार्टर फाइनल मैचों की विजेता टीमें 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच सेमीफाइनल खेलेंगी, वहीं 6 सितंबर से 10 सितंबर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में फाइनल होगा. नीचे दलीप ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल दिया गया है:

विज्ञापन
  • 23–26 अगस्त 2026: ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन (क्वार्टर फाइनल 1) – BCCI COE ग्राउंड 2 (बेंगलुरु)
  • 23–26 अगस्त 2026: नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन (क्वार्टर फाइनल 2) – BCCI COE ग्राउंड 1 (बेंगलुरु)
  • 30 अगस्त–2 सितंबर 2026: सेंट्रल जोन vs QF 1 विजेता (सेमीफाइनल 1) – BCCI COE ग्राउंड 1 (बेंगलुरु)
  • 30 अगस्त–2 सितंबर 2026: साउथ जोन vs QF 2 विजेता (सेमीफाइनल 2) – BCCI COE ग्राउंड 2 (बेंगलुरु)
  • 6–10 सितंबर 2026: SF 1 विजेता vs SF 2 विजेता (फाइनल) – एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट को मिलेगा नया ‘GOD’, सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने के करीब जो रूट

किस टीम से खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

टीम इंडिया अभी कोई T20I नहीं खेल रही है. इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे. दलीप ट्रॉफी के लिए उन्हें ईस्ट जोन के स्क्वाड में शामिल किया गया है. वैभव टीम के उपकप्तान नियुक्त किए गए हैं और वह ईशान किशन की कप्तानी में खेलेंगे. वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त से एक्शन में नजर आएंगे. इसके बाद वह सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी में खेलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ