IND vs SL: दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? कुलदीप यादव का हो सकता है पत्ता साफ

भारत ने गॉल में पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को शर्मनाक हार दी है. टीम इंडिया की नजरें अब दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल कोलंबो में होने वाले मैच की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं.

भारत बनाम श्रीलंका

दूसरे टेस्ट में किसे मिलेगा मौका? (Photo: ANI)

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से हुई थी. गॉल में हुए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का जबरदस्त प्रदर्शन रहा. बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने खूब दिल जीता. भारत ने 165 रनों से लंका को मात दी. टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए भारत ने श्रीलंका का 2-0 से सूपड़ा साफ करना होगा. दोनों टीमों के बीच 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जाएगा. टीम इसकी तैयारियों में जुट गई है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में इस बार बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

बल्लेबाजी की जा सकती है मजबूत

पहले टेस्ट मैच में स्पिनर्स का कमाल देखने को मिला था. दूसरी पारी में बल्लेबाजों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. पहला टेस्ट हारने के बाद अब श्रीलंका की टीम कोलंबो में और ज्यादा मुश्किल विकेट टीम इंडिया को दे सकती है. ये बात हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के दिमाग में जरूर होगी. इस लिहाज से देखा जाए तो भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी को कोलंबो में मजबूत कर सकती है. साथ ही साथ गेंदबाजी में सुधार किया जा सकता है. गंभीर और गिल गॉल की कुछ कमजोरियों को दूर करना चाहेंगे.

विज्ञापन

कुलदीप यादव पर गिर सकती है गाज

गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने हर विभाग में बढ़िया काम किया. मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने अपनी स्पिन से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने नहीं दिया. कुलदीप यादव का प्रदर्शन चिंता का विषय है. कुलदीप ने पूरे मैच में 25 ओवर की गेंदबाजी की और 103 रन दिए. उन्हें एक ही विकेट मिल पाया. गॉल के स्पिन फ्रैंडली विकेट पर कुलदीप अपना जलवा नहीं दिखा पाए. दूसरे टेस्ट मैच से अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

विज्ञापन

क्या सारांश जैन प्‍लेइंग इलेवन में शामिल होंगे?

पहले टेस्ट में एक ऑफ स्पिन गेंदबाज की कमी खली. गॉल टेस्ट में भारतीय स्पिन गेंदबाजों को सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने बहुत परेशान किया था. श्रीलंकाई टीम में और भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. इस वजह से दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को मौका दिया जा सकता है. गौतम गंभीर और शुभमन गिल बड़ा कदम उठा सकते हैं.

सारांश जैन को क्यों मिलना चाहिए मौका?

गॉल टेस्ट में मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में भी योगदान दिया था. कुछ ऐसा ही सारांश जैन भी कर सकते हैं. कोलंबो की पिच पर अगर ज्यादा स्पिन मिलेगा तो फिर भारत के पास नंबर-9 तक बल्लेबाजी होगी. सांराश ने घरेलू क्रिकेट में 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाते हुए 2223 रन बनाए हैं. साथ ही साथ उन्होंने 188 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है.

विज्ञापन

दूसरे टेस्‍ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्‍लेइंग-11

यशस्‍वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, शुभमन गिल (कप्‍तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्‍मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्‍णा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ