Siddharth Sharma
Read More
IND vs SL 1st ODI Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इसका आयोजन गुवाहाटी के स्टेडियम में होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल वापसी कर रहे हैं। ये मैच भारत में होने वाले 2023 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है। मैच भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। वहीं श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका करेंगे।
वनडे प्रारूप में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत को देखें तो यहां दोनों टीमों का 162 मुकाबलों में आमना सामना हुआ है। यहां भी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जहां 93 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। वहीं श्रीलंकाई टीम को 57 मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है। इसके अलावा 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया हैं। वहीं एक मैच टाई हुआ है।
और पढ़िए – पहले वनडे के लिए वसीम जाफर ने चुनी Team India की प्लेइंग 11, इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदेरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, अशेन बंडारा, महेश थिक्षणा, चमक करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिथा, नुवानिडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन और लाहिरू कुमारा
और पढ़िए – रोहित शर्मा ने ईशान किशन पर दिया बड़ा बयान, जानिए कौन करेगा ओपनिंग
– IND vs SL 1st ODI- 10 जनवरी 2023- गुवाहाटी
– IND vs SL 2nd ODI- 12 जनवरी- कोलकाता
– IND vs SL 3rd ODI- 15 जनवरी – तिरुवंतपुरम
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर भारत बनाम श्रीलंका का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच मोबाइल पर आप Disney+Hotstar एप पर देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
भारत और श्रीलंका के बीच हो रहे इस मैच को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।