---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs NZ: ‘सूर्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ’…करारी हार के बाद केन विलियमसन ने SKY तारीफ में कही ये बड़ी बात

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में कीवी टीम को 65 रन से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। […]

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में कीवी टीम को 65 रन से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई।

---विज्ञापन---

विलियमसन ने की सूर्यकुमार की तारीफ

मैच के बाद कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने शतकवीर सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। केन ने कहा कि ‘मैं सूर्यकुमार के बारे में कहूंगा, उनकी पारी शानदार थी। बाद में चेज करते वक्त पिच पर स्विंग मिला। भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया। सूर्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।

यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं था- केन विलियमसन

केन विलियमसन ने स्वीकार किया है कि ‘यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं था। सूर्या को लेकर उन्होंने कहा कि ‘मैंने अब तक जितनी भी पारियां देखी हैं उनमें से एक बेहतरीन थी। आज सूर्या के जो शॉट थे उनमें से कुछ मैंने पहले कभी नहीं देखे। वे उत्कृष्ट थे।

---विज्ञापन---

IND vs NZ, 2nd T20I- भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत-हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत, सू्र्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

IND vs NZ, 2nd T20I- न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड-केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 20, 2022 04:41 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola