---विज्ञापन---

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए हुई इन 7 खिलाड़ियों की वापसी, एशियन गेम्स की तैयारी शुरू

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. एक बार फिर से चयनकर्ताओं ने मुख्य टीम के साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का फैसला किया है. जिसके कारण ही टीम में 7 स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है.

---विज्ञापन---

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज 13 सितंबर से अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाना है. इस 3 मैचों की टी-20 सीरीज के फौरन बाद ही दोनों टीमें एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होने वाली है. ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम है. इस सीरीज में जीत की लय हासिल करके ही वो मेगा टूर्नामेंट में जाना चाहेंगी. इस सीरीज की तैयारी करने के लिए ही टीम इंडिया ने स्क्वाड में अपने 7 स्टार खिलाड़ियों की वापसी कराई है. जिससे टीम को मजबूती मिल सके. 

संजू सैमसन 

विकेटकीपर संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किया गया था. जिसके बाद से चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के ऊपर सवाल उठा था. ऐसे में अब एक बार फिर से संजू सैमसन की टीम में वापसी हो गई है. संजू सैमसन को टीम मैनेजमेंट एशियन गेम्स से पहले पूरे मौके देना चाहेगी. 

---विज्ञापन---

जसप्रीत बुमराह 

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी लंबे समय के बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है. एशियन गेम्स 2026 में बुमराह खेलने वाले हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें इस मेगा टूर्नामेंट से पहले कुछ मैच खिलाना चाहती है. जिससे बिना मैच खेले ही एशियन गेम्स 2026 में नहीं पहुंचे. टीम इंडिया के लिए बुमराह का खेलना बहुत ही अहम है. 

नीतीश कुमार रेड्डी 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की भी लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है. इंजरी के कारण रेड्डी पिछली 3 टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे. रेड्डी को भी एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम मैनेजमेंट गेम टाइम देना चाहता है. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में रेड्डी की भूमिका बहुत ही अहम होने वाली है. आईपीएल 2026 के दौरान वो फॉर्म में नजर आ रहे थे. 

---विज्ञापन---

हर्षित राणा 

गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा भी इंजरी के बाद ही टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. ऐसे में उनके ऊपर भी नजरें रहने वाली हैं. टीम इंडिया को नंबर 8 पर राणा की जरूरत नजर आ रही है. मौका पड़ने पर राणा भी थोड़ी बहुत बल्लेबाजी कर सकते हैं. उनके खेलने से टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बैलेंस और भी बेहतर हो जाएगा. 

वाशिंगटन सुंदर 

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी इंजरी के कारण ही जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. ऐसे में फिट होने के बाद अब उनकी टीम में वापसी हुई है. अगर टीम इंडिया ने 2 स्पिनरों के साथ खेलने का फैसला किया, तो सुंदर को प्लेइंग 11 में जगह मिलनी तय है. सुंदर के होने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी में गहराई भी मिल जाती है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई टीम में लिए गए 5 चौंकाने वाले फैसले, चयनकर्ताओं ने कर दी गलती!

वरुण चक्रवर्ती 

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी इंजरी के कारण कमबैक के बाद बहुत ही कम मुकाबले खेलते हुए नजर आए हैं. अब अफगानिस्तान के खिलाफ चक्रवर्ती को टीम में दोबारा मौका मिला है. चक्रवर्ती ने आईपीएल 2026 में अपनी लय दोबारा हासिल की थी. ऐसे में वो अब अफगानिस्तान के खिलाफ खुद को एक बार फिर से साबित करना चाहेंगे. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अब अगला मुकाबला खेलने कब उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा मैच

अक्षर पटेल 

स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर किया गया था. अब उन्हें भी एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले कमबैक का मौका मिला है. फिलहाल टीम में उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में वो अच्छा प्रदर्शन करके अपने आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

First published on: Sep 01, 2026 07:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola