पाकिस्तान में हुए बड़े फेरबदल के बाद रमीज राजा का बड़ा बयान, पीसीबी को खूब सुनाई खरी खोटी

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान पीसीबी मे कई बड़े फैसले किए. पाक बोर्ड ने अपने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया और हेड कोच के अलावा बॉलिंग कोच को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिसके बाद रमीज राजा भड़क गए हैं.

रमीज राजा क्रिकेट पर बात करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Stick To Cricket

रमीज राजा क्रिकेट पर बात करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Stick To Cricket

Ramiz Raja: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान 2-0 से पिछड़ गई है. पाक सीरीज भी हार गई है. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव हुआ. टीम के 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इसके अलावा हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी बाहर कर दिया गया. पीसीबी के इस फैसले से रमीज राजा खुश नहीं हैं. उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई है.

विज्ञापन

रमीज राजा ने सुनाई खरी खोटी

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान ने लगातार दो मैच में खराब प्रदर्शन किया. इस वजह से पीसीबी ने बड़ा फैसला करते हुए टीम में बड़े फेरबदल किए. रमीज राजा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व पीसीबी चेयरमैन रह चुके हैं.

विज्ञापन

उन्होंने पीसीबी की आलोचना करते हुए बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट पर कहा “मुझे बहुत बड़ा सदमा लगा. क्रिकेट में ऐसा नहीं किया जाता. तो फिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? जाहिर है, वे दबाव महसूस कर रहे हैं. लेकिन सीरीज के दौरान किसी भी परिस्थिति में ऐसा कभी नहीं हुआ. यह फुटबॉल की तरह है, जहां सीजन के बीच में ही मैनेजर को निकाल दिया जाता है. लेकिन यह एक सीरीज है जो चल रही है. इसलिए वे फैसला लेने से पहले आसानी से 10 दिन और इंतजार कर सकते थे.”

विज्ञापन

खिलाड़ियों में कम होगा आत्मविश्वास

रमीज राजा को लगता है कि एक साथ 7 खिलाड़ियों को बाहर करने के बाद शामिल हुए नए खिलाड़ियों की मानसिकता पर असर पड़ेगा. इसके अलावा जो खिलाड़ी बाहर हुए हैं वह भी दबाव महसूस कर रहे होंगे. ऐसी स्थिति में पीसीबी के साथ कोई काम नहीं करना चाहेगा. जब पीसीबी में सम्मान ही नहीं मिलेगा तो नौकरी कौन करना चाहेगा.

रमीज का मानना है कि सरफराज खान और उमर गुल ने पाकिस्तान के लिए बतौर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कई मैच पाकिस्तान को जिताए हैं. ऐसे में उन्हें अचानक बाहर कर देना पाकिस्तान की टीम के लिए भी अच्छा नहीं है. रमीज ने इस फैसलों को गलत बताया है और कहा कि इस तरह की अस्थिरता टीम के चरित्र को बदल सकती है. इससे पाकिस्तान टीम स्वार्थी टीम बन जाएगी. आप एक व्यक्तिवादी टीम बन जाते हैं. इन फैसलों से क्या गारंटी है कि पाकिस्तान को इसके परिणाम अच्छे मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ