Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाल मचाने को तैयार है, जब सूर्या का बल्ला चलता है तो फिर ग्राउंड में दर्शकों का रोमांच दोगुना हो जाता है। क्योंकि सूर्या की बैटिंग होती ही इतनी लाजवाब हैं कि सभी को मजा आने लगता है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बल्लेबाज शानदार शॉट खेलता दिख रहा है, जिसका कनेक्शन उन्होंने सूर्या से जोड़ा है।
दरअसल, इस वीडियो में एक बल्लेबाज बिल्कुल अनोखे अंदाज में शॉट् खेलता दिख रहा है, जिसका वीडियो आकाश चोपड़ा ने शेयर किया है। बल्लेबाज ने जिस अंदाज में शॉट् खेला उसे देखकर आकाश चोपड़ा भी हैरान रह गए। उन्होंने बल्लेबाज के शॉट् खेलने की तारीफ करते हुए कहा कि ‘क्या यह बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के कोच साहब हैं’ क्योंकि यह बहुत ही अलग अंदाज में शॉट् खेल रहे हैं।’
SKY ke coach Saab? 😂🥳🫶 #AakashVani #Commentary #Fun pic.twitter.com/1sRNaxwpqI
— Aakash Chopra (@cricketaakash) January 18, 2023
बता दें कि आकाश चोपड़ा अपनी कामेंट्री के लिए मशहूर है, वह शानदार कामेंट्री के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। आकाश कई शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, जो तेजी से वायरल होते हैं। उनका यह वीडियो भी खूब देखा जा रहा है।
वहीं बात अगर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जाए तो वह इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार बैटिंग की थी। जबकि अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी धमाल मचाने को तैयार है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।