IND vs SL: टीम इंडिया का खौफ! दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने चली 'नई चाल', पिच में किया बड़ा बदलाव

IND vs SL, 2nd Test Pitch Report: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. अब इस मुकाबले के लिए कोलंबो की पिच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक नई चाल चली है.

ind vs sl manav suthar

पिच को लेकर आया अपडेट (Image: ANI)

IND vs SL, 2nd Test Pitch Report: श्रीलंका में अमूमन स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और उनके हिसाब से ही पिच तैयार की जाती है. टीम इंडिया का रिकॉर्ड वैसे भी पिछले कुछ सालों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है. लग रहा था कि पहले टेस्ट में हार के बाद कोलंबो के Sinhalese Sports Club में होने वाले दूसरे मैच में श्रीलंकाई टीम स्पिनर्स के लिए उपयुक्त पिच बनाकर टीम इंडिया को जाल में फंसाना चाहेगी. हालांकि, श्रीलंका ने एक नई चाल चली है और पिच में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

कैसी होगी कोलंबो की पिच?

कोलंबो की पिच पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहता है, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने संतुलित पिच बनाने का फैसला लिया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के अधिकारियों को लगता है कि स्पिन पिच बनाना उन पर ही भारी पड़ सकता है. SLC के एक सोर्स ने कहा, ‘इस समय हम एक संतुलित पिच बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसी गॉल में थी. श्रीलंका के पास दिनेश चांदीमल, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं. इसी वजह से हम अपने युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं. आखिरी फैसला टीम पर होगा, लेकिन संतुलित पिच से टीम की जीत और सीरीज ड्रॉ होने की संभावना बनी रहेगी.’

विज्ञापन

टीम इंडिया से खौफ में श्रीलंका?

श्रीलंकाई टीम के पास शानदार स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन गॉल टेस्ट में भारतीय टीम ने सूझबूझ से सामना किया. हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स के सामने घुटने टेक दिए. श्रीलंका ने 20 में से 15 विकेट स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ गंवाए थे. वह मानव सुथार और रवींद्र जडेजा के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए थे.

विज्ञापन

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि श्रीलंकाई टीम को भारतीय स्पिन गेंदबाजों का खौफ है. इसी वजह से वह दूसरे टेस्ट में स्पिनर्स के लिए मददगार पिच नहीं बना रहे हैं और संतुलित विकेट देने की कोशिश कर रहे हैं. कोलंबो की पिच में यह बदलाव श्रीलंकाई टीम की कितनी मदद करता है, यह देखने लायक होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ