बांग्लादेश से 'शर्मनाक' हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदल डाली प्लेइंग 11, दूसरे टेस्ट में खेलेंगे मैथ्यू रेनशॉ

Australia Playing 11 Announced: बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बड़ा बदलाव किया है.

Australia Team

ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा ऐलान (Image: ANI)

Australia Playing 11 Announced: ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ‘शर्मनाक’ हार का सामना करना पड़ा. एकतरफा मुकाबले में बांग्लादेश ने कंगारुओं को उनके ही घर पर 9 विकेट से चित कर दिया. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम धमाकेदार तरीके से कमबैक करके सीरीज को 1-1 की बराबरी से खत्म करना चाहेगी. अब दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मैथ्यू रेनशॉ की प्लेइंग 11 में एंट्री हो गई है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मकाय में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 का खुलासा कर दिया है. ओपनर जेक वेदराल्ड इस मैच से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मैथ्यू रेनशॉ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. नाथन लियोन की जगह पर भी खतरा मंडरा रहा था. बताया जा रहा था कि स्कॉट बोलैंड को मौका मिल सकता है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी लियोन पर फिर भरोसा जताया है. पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड और मिचेल स्टार्क पर अब अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहने वाला है.

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: मैथ्यू रेनशॉ, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (wk), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.

विज्ञापन

बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीता था पहला टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए. बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ वह बुरी तरह फेल हो गए. बांग्लादेश ने जवाब में 426 रन बनाए. इस बड़े स्कोर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बैकफुट पर चली गई और दूसरी पारी में सिर्फ 284 रन बना पाई. इसी के चलते बांग्लादेश को 57 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका उन्होंने 9 विकेट रहते पीछा कर लिया. पहली बार बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर पर हराया. अब ऑस्ट्रेलिया इस मैच में वापसी करना चाहेगा. हालांकि, बांग्लादेश टीम खतरनाक नजर आ रही है और वह 2-0 से सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ