ऑस्ट्रेलिया छोड़ अब पुर्तगाल के लिए मचाया गदर, मोइसेस हेनरिक्स ने तूफानी शतक से तोड़े रिकॉर्ड

Moises Henriques Scored Century: ऑस्ट्रेलिया के लिए सालों तक क्रिकेट खेलने वाले मोइसेस हेनरिक्स ने पुर्तगाल के लिए जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 51 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया.

australia moises henriques

हेनरिक्स ने मचाया बवाल (Image: X and ANI)

Moises Henriques Scored Century: ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे सफल टीमों में गिना जाता है. इस देश के लिए कई बड़े खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेला है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मोइसेस हेनरिक्स ने अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया छोड़कर पुर्तगाल के लिए क्रिकेट खेलने का फैसला किया था. उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन अब हेनरिक्स ने साबित कर दिया है कि उनमें अभी भी दम है. पुर्तगाल के लिए हेनरिक्स ने जोरदार शतक जड़ा.

विज्ञापन

हेनरिक्स ने क्यों छोड़ा ऑस्ट्रेलिया?

मोइसेस हेनरिक्स का जन्म पुर्तगाल में हुआ था लेकिन उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया था. हेनरिक्स ने इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया के लिए सालों तक क्रिकेट खेला. 2021 के बाद से उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी. हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया छोड़कर अपनी जन्मभूमि पुर्तगाल के लिए खेलने का फैसला किया. दरअसल, वह पुर्तगाल को मेंस T20 वर्ल्ड कप 2028 का हिस्सा बनाना चाहते हैं.

विज्ञापन

मोइसेस हेनरिक्स ने जड़ा शतक

फिनलैंड में ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर C टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है. पुर्तगाल और चेकिया के बीच मैच खेला गया. मुकाबले में हेनरिक्स ने बल्ले से गदर मचा दिया. उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए. उन्होंने 217.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के जड़े. DLS मेथड के तहत पुर्तगाल को 91 रन से मैच में जीत मिली.

विज्ञापन

हेनरिक्स ने तोड़े बड़े रिकॉर्ड

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मोइसेस हेनरिक्स ने पुर्तगाल के लिए शतक लगाते ही दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. वह T20I इतिहास में पुर्तगाल के लिए शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले कोई खिलाड़ी तिहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया था. इसके अलावा हेनरिक्स इतिहास के पांचवें ऐसे क्रिकेट बन गए हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग देशों के लिए 50 से अधिक का स्कोर बनाया हो. हेनरिक्स अपनी जन्मभूमि पुर्तगाल को क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- क्या मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच मचाई हलचल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ