AUS vs BAN: खतरे में स्टीव वॉ का रिकॉर्ड, 50 रन बनाते ही स्टीव स्मिथ हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में सभी की निगाहें स्टीव स्मिथ पर रहेंगी. वह 50 रन बनाते ही बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे. स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

Steve Smith/ Image Source:X

Steve Smith/ Image Source:X

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश ने अपने नाम किया और एकतरफा जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए कंगारुओं को धूल चटाई, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. अब दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से खेला जाएगा. इस मैच में स्टीव स्मिथ के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा.

विज्ञापन

खतरे में स्टीव वॉ का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है. उन्होंने 168 टेस्ट मैचों की 187 पारियों में 13378 रन बनाए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर एलन बॉर्डर हैं. उन्होंने 156 टेस्ट की 265 पारियों में 11174 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर स्टीव वॉ हैं. उन्होंने 168 टेस्ट मैच की 260 पारियों में 10927 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए फिलहाल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 124 मैचों की 222 पारियों में 10878 रन बनाए हैं. ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ अगर वह 50 रन बना लेते हैं तो स्मिथ, स्टीव वॉ को पीछे छोड़ देंगे. उनके पास बड़ा मौका है. वहीं, एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 296 रनों की जरूरत है.

विज्ञापन

पहले मैच में कैसा था स्मिथ का प्रदर्शन?

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में स्मिथ ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 109 गेंदों में 71 रन बनाए थे. हालांकि दूसरी पारी में भी उन्होंने क्रीज पर काफी देर समय बिताया, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 88 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी. दूसरी पारी में कैमरून ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 104 रनों की शतकीय पारी खेली थी. इसके बावजूद पहले मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ