Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और संजू सैमसन को फिर शामिल नहीं किया गया है।
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में अपने शॉट्स से सभी का दिल जितने वाले सूर्यकुमार यादव इस मैच में काफी उम्मीदों से उतरे थे लेकिन एडम मिल्ने ने इस पर पानी फेर दिया। दरअसल 25वें ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने एक बार फिर से अपने स्टार विकेट टेकिंग गेंदबाज मिल्ने को वापस बुलाया। मिल्ने ने पहली ही गेंद पर सूर्या को हिला कर रख दिया और उनका विकेट ले लिया।
दरअसल मिलेन ने तेज रफ्तार से आउट स्विंगर गेंद डाली जिसने टप्पा पड़ते ही दिशा बदल दी। इसे सू्र्यकुमार यादव पड़ नहीं पाए और शॉट मारने के चक्कर में एज दे बैठे। जिसके बाद पीछे की तरफ टींम साउदी ने एक खतरनाक कैच पकड़कर उन्हें आउट कर दिया।
और पढ़िए – संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर करने पर भड़के शशि थरूर, बोले- 66 का एवरेज, फिर भी बेंच प
Out pic.twitter.com/vl7dyLiP3W
— Viral sharma (@Viralsh55237771) November 30, 2022
और पढ़िए – संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर करने पर भड़के शशि थरूर, बोले- 66 का एवरेज, फिर भी बेंच पर
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 की बढ़त से आगे चल रही है। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया था, वहीं दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। जिसके बाद अब आखिरी मैच भारत के लिए सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।