Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज माउंट मॉन्गानुई स्थित बे ओवल मैदान में खेला जाएगा। मैच भारतीयसमयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियमसन कर रहे हैं। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और अब इस मैच पर भी बादल मंडरा रहे हैं।
पहला मैच रद्द होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड रविवार को दूसरे मैच के लिए माउंट माउंगानुई जाएंगे। हालांकि इस मैच पर भी बारिश के बादल मंडराने लगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौसम में बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दूसरे मैच के दौरान भारी वर्षा होने का अनुमान है। न्यूजीलैंड के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। दूसरे टी 20 की शुरुआत में बारिश की केवल 6% संभावना है, मध्य पारी के ब्रेक के दौरान बारिश की 64% संभावना के साथ मैच आगे बढ़ने पर खतरा बढ़ सकता है।
माउंट माउंगानुई में बारिश की संभावना स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे से 36% तक है। धीरे-धीरे यह बढ़कर 64 प्रतिशत तक हो जाएगी। यानी भले ही मैच शुरू हो जाए लेकिन बारिश की संभावना बरकरार रहेगी।न्यूज़ीलैंड की मौसम सेवा के अनुसार, माउंट माउंगानुई में रविवार को तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। माउंट माउंगानुई पिच की बात करें तो इसने बल्लेबाजों की काफी मदद की है। इस मैदान की छोटी बाउंड्री है जो बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाने में मदद करेगी।
हार्दिक पांड्या (C), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (VC और WK), संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।