Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
ICC Women’s T20 World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 10 फरवरी 2023 से होगी। इस बार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। ये आठवां टी20 विश्वकप है और इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी 2023 को खेलेगी। ये टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए जो जरूरी है ही साथ ही कप्तान हरमनप्रीत के पास एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
और पढ़िए – इतिहास रचने के करीब अश्विन…ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तोड़ सकते हैं अनिल कुंबले का ये बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रही हैं। वे कप्तानी के साथ साथ अपनी बल्लेबाजी पर भी खास ध्यान देती है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में उनके पास एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का मौका है। दरअसल हरमनप्रीत के टी20 इंटरनेशनल में 2940 रन हो गए हैं ऐसे में वे अगर 60 और रन बना लेती हैं तो भारत की तरफ से इस फॉर्मेंट में 3000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिलाओं की लिस्ट में वे फिलहाल 5वें नंबर पर हैं। अगर वे 11 रन बना लेती हैं तो वे चौथे नंबर पर 2950 रन के साथ मौजूद न्यूजीलैंड की सौफी डिवाइन (Sophie Devine) को पीछे छोड़ देगी। इस लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड की ही सूजी बैट्स 3683 रनों के साथ मौजूद हैं।
भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी 2023 को खेलेगी। उसके बाद 15 फरवरी को इसी मैदान पर वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा। 18 और 20 फरवरी को पोर्ट एलिजाबेथ में क्रमश: इंग्लैंड और आयरलैंड से मैच होगा। भारतीय टीम के ये सारे ही मैच समयानुसार शाम को 6:30 बजे और रात को 10:30 बजे से खेले जाएंगे।
और पढ़िए – कोहली-नाथन लियोन समेत इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी गेंद और बल्ले की जंग, ICC ने जारी की लिस्ट
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।