---विज्ञापन---

ENG vs SL: जिसकी तारीफ करो वो अक्सर…कमेंटेटर्स के बोलते ही अगली बॉल पर आउट हो गए सैम कुरेन, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी कमेंटेटर लाइव मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की तारीफ करते हैं तो अक्सर वह जल्दी आउट हो जाता है। ये बात खुद कमेंटेटर्स ने भी महसूस की है। संयोग कहें या सच…इस बात का लाइव उदाहरण इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के 39वें मुकाबले […]

नई दिल्ली: आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी कमेंटेटर लाइव मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की तारीफ करते हैं तो अक्सर वह जल्दी आउट हो जाता है। ये बात खुद कमेंटेटर्स ने भी महसूस की है। संयोग कहें या सच…इस बात का लाइव उदाहरण इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के 39वें मुकाबले में देखने को मिल गया।

सैम कुरेन बने शिकार

हुआ यूं कि इंग्लैंड 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छे स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन जोस बटलर आठवें ओवर में 28 रन बनाकर आउट हो गए। हसरंगा ने बटलर और हेल्स की साझेदारी को तोड़ा, लेकिन तब तक इंग्लिश टीम 75 रन बना चुकी थी। अब इंग्लैंड को महज 67 रन की जरूरत थी। बटलर के आउट होने के बाद एलेक्स हेल्स भी 47 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन और मोईन अली के विकेट भी चटक गए। इंग्लैंड को जीत में पसीने आने लगे कि इतने में सैम कुरेन बल्लेबाजी के लिए आए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आकाश चोपड़ा के बोलते ही आउट हो गए कुरेन

अब इंग्लैंड को 13 गेंदों में 13 रन की जरूरत थी। कुरेन 10 गेंदों में 6 रन बनाकर अपनी टीम को संभालने की कोशिश में लगे थे कि कमेंट्री कर रहे हरभजन सिंह बोले- जिसकी तारीफ करो वो अक्सर आउट हो जाता है, ऐसा क्यों लेकिन? इस पर आकाश चोपड़ा ने कहा- अभी कुरेन देखो कितना अच्छा खेल रहे हैं। इसके बाद दोनों हंसे और जैसे ही लाहिरू कुमारा ने अगली गेंद डाली, कुरेन के बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए बॉल फाइन की ओर उड़ गई।

https://twitter.com/Elonmast23/status/1588854911177228288?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1588854911177228288%7Ctwgr%5E0321890d64125d341409b74a3f0c4e8f66e985cf%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.timesnownews.com%2Fsports%2Fcricket%2Fwatch-aakash-chopra-calls-commentators-curse-real-praise-sam-curran-all-rounder-gets-out-on-next-ball-article-95323007

---विज्ञापन---

यहां खड़े फील्डर कसुन रजिता ने शानदार डाइव लगाई और गजब कैच पकड़ कुरेन को आउट कर दिया। जैसे ही कसुन ने कैच पकड़ा, आकाश चोपड़ा बोले- और ये आउट, ये लीजिए। ये लीजिए हो गए आउट। कुरेन 6 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसके बाद बेन स्टोक्स ने नाबाद 42 और क्रिस वोक्स ने 5 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिला दी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कमेंटेटर्स की कमेंट्री पर यूजर्स ने लिए मजे

कमेंटेटर्स की इस कमेंट्री पर यूजर्स ने जमकर मजे लिए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि प्लीज इंडिया-जिम्बाब्वे के मैच के दौरान कमेंट्री मत करना। वहीं एक यूजर ने लिखा- यही हाल PAK vs SA मैच में भी हुआ था। हारिस की तारीफ कर रहे थे और वे अगली ही गेंद पर आउट हो गए। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि तारीफ करनी हो तो पेपर पर लिख कर कर दो।

First published on: Nov 05, 2022 06:00 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola