---विज्ञापन---

क्रिकेट

ENG vs IRE: स्टुअर्ट ब्रॉड ने लॉर्ड्स में किया कमाल, 10 साल बाद किया ये कारनामा

नई दिल्ली: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लॉर्ड्स में गुरुवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हुए एकमात्र टेस्ट के पहले दिन अपनी शानदार गेंदबाजी से कमाल किया। ब्रॉड ने 17 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। नई गेंद से कहर बरपाते हुए ब्रॉड ने पीजे मूर को 5वें ओवर में […]

नई दिल्ली: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लॉर्ड्स में गुरुवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हुए एकमात्र टेस्ट के पहले दिन अपनी शानदार गेंदबाजी से कमाल किया। ब्रॉड ने 17 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। नई गेंद से कहर बरपाते हुए ब्रॉड ने पीजे मूर को 5वें ओवर में एलबीडब्ल्यू कर इसकी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कप्तान एंड्रयू बालबर्नी को डक, हैरी टेक्टर को डक, जेम्स मैकुलम को 36 और मार्क अडायर को 14 रन पर आउट कर आयरलैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। ब्रॉड की शानदार गेंदबाजी के आगे आयरलैंड की टीम 56.2 ओवर में 172 रन पर ढेर हो गई। उन्होंने 10 साल बाद लॉर्ड्स में बड़ा कारनामा किया।

स्टुअर्ट ब्रॉड का ये लॉर्ड्स में तीसरा 5 विकेट हॉल था

दरअसल, स्टुअर्ट ब्रॉड का ये लॉर्ड्स में तीसरा 5 विकेट हॉल था। उन्होंने इससे पहले 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट हॉल हासिल किया था। करीब 10 साल पहले लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में उन्होंने दूसरी पारी में 11 ओवर में 44 रन देकर 7 विकेट चटका डाले थे। गुरुवार को उन्होंने इस कारनामे को दोहरा दिया।

---विज्ञापन---

लॉर्ड्स में स्टुअर्ट ब्रॉड की तूती बोलती है। इसका अंदाजा उनके शानदार आंकड़ों से लगाया जा सकता है। ब्रॉड लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। उनके नाम 27 मैचों की 52 ईनिंग में उनके नाम 107 विकेट दर्ज हो गए हैं। इस मामले में नंबर-1 पर इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कब्जा है। एंडरसन ने लॉर्ड्स में 27 मैचों की 52 ईनिंग में 117 विकेट चटकाए हैं। एंडरसन ने 7 बार 5, जबकि ब्रॉड ने तीन बार ये कारनामा किया है।

---विज्ञापन---

दुनिया के पांचवें गेंदबाज 

स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज हैं। 162 मैचों की 298 ईनिंग में उनके नाम 581 विकेट दर्ज हैं। वह पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले से 38 विकेट दूर हैं। चौथे स्थान पर काबिज कुंबले के नाम 619 विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है। नंबर 1 पर श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने अपने करियर में 800 विकेट चटकाए थे। दिवंगत शेन वॉर्न 708 और जेम्स एंडरसन 685 विकेटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर कायम हैं।

First published on: Jun 01, 2023 09:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola