रिटायरमेंट के मूड में नहीं मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपनी अगली योजना का किया खुलासा

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को करारी हार दी. मिचेल स्टार्क ने मैच में धमाकेदार गेंदबाजी से सभी का दिल जीता. उन्होंने पूरे मुकाबले में दस विकेट अपने नाम किए. मैच के बाद उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर भी बात रखी.

Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ लिए 10 विकेट (Image: Instagram/ausmencricket)

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस समय छाए हुए है. हाल ही में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैके में हुआ था. ये टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में ही जीत लिया. बांग्लादेश को पारी और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पूरे मुकाबले में स्टार्क ने 10 विकेट लिए. पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट उन्होंने चटकाए. उन्हें मैच ऑफ द मैच चुना गया. खैर मुकाबले के बाद उनसे रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया था. स्टार्क ने इसका शानदार जवाब भी दिया. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क ने रिटायरमेंट पर क्या कहा?

मिचेल स्टार्क 36 साल के हैं औऱ उनका लंबे करियर चर्चा का विषय है. स्टार्क ने कह दिया है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट बहुत पसंद है. स्टार्क ने अपनी योजना बताते हुए कहा कि जब तक उनकी बॉडी साथ देगी तब तक वो खेलना जारी रखेंगे. दूसरे टेस्ट मैच बांग्लादेश को हराने के बाद स्टार्क ने इंटरव्यू में कहा, “अभी सभी चीजें अच्छे से चल रही हैं. मुझे टेस्ट ग्रुप का हिस्सा बनना अच्छा लगता है. मैंने पहले भी कहा है कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे लिए अहम रहेगा. मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए अपनी बॉडी से जितना हो पाएगा उतना काम लेना चाहूंगा.” स्टार्स की बातों से लग गया है कि वो अभी टेस्ट से रिटायरमेंट के मूड में नहीं हैं.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में किया बांग्लादेश का सफाया

ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की काफी आलोचना हुई. दूसरे टेस्ट में टीम ने निराश नहीं किया. मिचेल स्टार्क के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. स्टार्क ने ने अपनी घातक गेंदबाजी से शुरुआत में ही 22 गेंदों पर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. बांग्लादेश की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भी ज्यादा रन नहीं बना पाए. टीम 210 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरून ग्रीन ने 67 रनों की पारी खेली. उनकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों की बढ़त हासिल की. बांग्लादेश के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी टिक नहीं पाए. पूरी टीम 95 रनों पर ऑलआउट हो गई. स्टार्क ने दूसरी पारी में भी चार विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया को पारी और 51 रनों से जीत मिल गई. इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ने बड़ी जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर की.

ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट में पारी और 51 रनों से ‘शर्मनाक’ हार, ऑस्ट्रेलिया ने लिया बदला

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ