IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लगाया धमाकेदार शतक, टीम इंडिया का विशाल स्कोर

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाकर खूब वाहवाही लूटी. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया. जुरेल की इनिंग बहुत ही लाजवाब रही.

Dhruv Jurel

ध्रुव जुरेल के शतक से टीम इंडिया का विशाल स्कोर (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच जारी है. दूसरा दिन पूरी तरह से ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाम रहा. जुरेल ने बहुत ही शानदार पारी खेलते हुए अपने करियर का दूसरा शतक लगाया. उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम के लिए अहम रन भी जोड़े. उन्होंने अपनी इनिंग में धैर्य दिखाया और श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया. जुरेल ने श्रीलंका में अपनी पहली सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल की धमाकेदार पारी

पहले दिन कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाया. गिल ने भी पचास रन बनाए. यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने भी अच्छी पारी खेली. पहले दिन भारत ने पांच विकेट खोकर 300 रन बनाए थे. दूसरे दिन की शुरुआत ध्रुव जुरेल और सारांश जैन ने की. जैन जल्दी आउट हो गए. उनके बाद ऋषभ पंत ने इंजरी से उभरते हुए दोबारा क्रीज पर कदम रखा.

विज्ञापन

जुरेल और पंत के बीच 112 रनों की साझेदारी हुई. पंत 63 रनों पर आउट हो गए. दूसरी तरफ जुरेल ने लगातार रन बनाना जारी रखा था. उन्होंने मानव सुथार और मोहम्मद सिराज के साथ भी अच्छी साझेदारी की. मैच में बारिश ने भी खलल डाला. चाय तक जुरेल 95 रनों पर खेल रहे थे. बारिश बंद होने के बाद मैच शुरू हुआ तो जुरेल ने अपना शतक पूरा किया. उन्होंने शतक बनाने के लिए 171 गेंदें खेली. जुरेल का 12 टेस्ट मैचों में ये दूसरा शतक है. जुरेल ने पहले टेस्ट में भी श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था. वहीं भारत ने 503 रनों के विशाल स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी.

विज्ञापन

पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक

कोलंबो टेस्ट का पहला दिन देवदत्त पडिक्कल के नाम रहा था. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा टेस्ट शतक लगाया. गॉल टेस्ट मैच में पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन और दूसरी पारी में 44 रन बनाए थे. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 193 गेंदों में 117 रन ठोके. पडिक्कल ने अपनी इनिंग में 10 चौके लगाए. पडिक्कल ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. चेतेश्वर पुजारा के बाद वो पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने तीसरे नंबर पर आकर लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक लगाया. पडिक्कल ने अब टेस्ट टीम में अपनी नंबर-3 की पोजिशन पक्की कर ली है. उन्होंने श्रीलंका-11 के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी शतक लगाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ