यशस्वी जायसवाल के खिलाफ ICC का बड़ा एक्शन, असिथा फर्नांडो के साथ लड़ाई पर सुनाई कड़ी सजा

Yashasvi Jaiswal Fined: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिंथ फर्नांडो आपस में भिड़ गए थे. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस घटना पर अब आईसीसी ने सख्त एक्शन लेते हुए यशस्वी और असिथा को कड़ी सजा सुनाई है.

yashasvi jaiswal asitha fernando

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को ICC ने सुनाई सजा (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

ICC Fined Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando: भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल के खिलाफ आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिंथ फर्नांडो आपस में भिड़ गए थे. दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान यशस्वी ने अपना सिर भी फर्नांडो के माथे पर लड़ा दिया था. हालांकि, बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया. वहीं, अब आईसीसी ने इस पूरे मामले पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों खिलाड़ियों को कड़ी सजा सुनाई है. आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को ICC ने सुनाई सजा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. यह इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, प्लेयर सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ गलत फिजिकल कॉन्टैक्ट से जुड़ा है. आईसीसी ने सख्त एक्शन लेते हुए यशस्वी और फर्नांडो दोनों पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है. इसके अलावा, दोनों को एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है.

विज्ञापन

हालांकि, राहत की बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों पर किसी तरह का बैन नहीं लगाया गया है. यशस्वी और असिथा को इतनी कम सजा इसलिए मिली है, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने पिछले 24 महीने में कोई भी गलती नहीं की थी. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती और सजा स्वीकार कर ली है. ऐसे में अब आगे कोई सुनवाई की जरूरत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, आसपास भी नहीं एमएस धोनी

जायसवाल के आउट होने के बाद हुई थी ये घटना

दरअसल, यह घटना कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर में दौरान हुई थी. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल से 3 चौके खाने के बाद आखिरी गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया. यशस्वी पहली पारी में 53 गेंदों पर 35 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. तभी असिथा ने उनसे कुछ कहा, जिसके बाद दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई और इस दौरान यशस्वी ने अपना सिर फर्नांडो के माथे से लड़ा दिया. हालांकि, बाकी श्रीलंकाई खिलाड़ियों और कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वुमेंस एशिया कप 2026 से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, चोट के कारण नजीहा अल्वी टीम से बाहर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ