IND vs SL: शतक बनाने के बाद भी ध्रुव जुरेल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, सचिन-लक्ष्मण के क्लब में हुए शामिल

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने हर दिशा में रन बटोरे. हालांकि इसके बाद भी उनका नाम अनचाहे रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है.

ध्रुव जुरेल शतक बनाकर जश्न मनाते हुए/ Image Source: Screengrab/ sony

ध्रुव जुरेल शतक बनाकर जश्न मनाते हुए/ Image Source: Screengrab/ sony

विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में ध्रुव जुरेल ने दूसरे दिन शानदार शतकीय पारी खेली. वह अंत तक नाबाद रहते हुए पवेलियन लौटे. कोई भी श्रीलंकाई गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर सका. जुरेल ने भारत के लिए टेस्ट में अपना दूसरा शतक जमाया. हालांकि शतकीय पारी खेलने के बाद भी उनका नाम अनचाहे रिकॉर्ड में दर्ज हो गया.

जुरेल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

जुरेल साल 2007 से अब तक भारतीय खिलाड़ी के तौर पर टेस्ट में 99 से 100 रनों तक पहुंचने में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मैच में 99 से 100 रनों का आंकड़ा छूने में 13 गेंदें खेली थीं.

विज्ञापन

वहीं, इस लिस्ट में पहला नाम आर अश्विन का है. उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 99 से 100 रनों तक पहुंचने में 15 गेंदें खेली थीं. लिस्ट में दूसरा नाम मुरली विजय का है. उन्होंने साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में 14 गेंदें खेली थीं.

चौथे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण हैं. उन्होंने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में 12 गेंदों का सामना किया था, जबकि सचिन तेंदुलकर ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में 99 से शतक बनाने तक 12 गेंदों का सामना किया था. अब जुरेल का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

जुरेल की शानदार पारी

नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए जुरेल ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए और अंत तक नाबाद रहे. उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और जल्दबाजी नहीं की. जुरेल ने 177 गेंदों में नाबाद 115 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए थे. जुरेल के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी शतक जमाया. उन्होंने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी. वहीं, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जमाया. गिल के बल्ले से 108 गेंदों में 50 और पंत के बल्ले से 89 गेंदों में 63 रन निकले थे. भारत ने दूसरे दिन 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है, जिसके जवाब में श्रीलंका 3 ओवर में 8 रन बनाकर 2 अपने 2 बल्लेबाजों को खो चुकी है.

विज्ञापन

2007 के बाद से टेस्ट मैचों में किसी भारतीय द्वारा 99 से 100 रन तक पहुंचने के लिए सबसे अधिक गेंदों का सामना

15 – रविचंद्रन अश्विन बनाम वेस्ट इंडीज (ग्रोस आइलेट, 2016)
14 – मुरली विजय बनाम इंग्लैंड (ट्रेंट ब्रिज, 2014)
13 – ध्रुव जुरेल बनाम श्रीलंका (कोलंबो एसएससी, 2026)
12 – वीवीएस लक्ष्मण बनाम ऑस्ट्रेलिया (दिल्ली, 2008)
12 – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया (नागपुर, 2008)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ