IND vs SL 2nd Test: दूसरे दिन भारत का दबदबा, पंत-जुरेल ने बरसाए रन, श्रीलंका 495 रनों से पीछे

IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की और श्रीलंकाई टीम को पस्त कर दिया.

भारत और श्रीलंका दूसरे मैच का दूसरा दिन/ Image Source: Screengrab/ sony

भारत और श्रीलंका दूसरे मैच का दूसरा दिन/ Image Source: Screengrab/ sony

विज्ञापन

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जा रहा है. 24 अगस्त को दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया. दूसरे दिन बारिश ने मैच का मजा किरकिरा किया. हालांकि भारत की ओर से ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. जुरेल ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जमाया. दूसरा दिन भी भारत ने अपने नाम किया और श्रीलंका को बैकफुट पर रखा.

भारत ने अपने नाम किया दूसरा दिन

भारत ने पहले दिन को भी अपने नाम किया था और 85 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए थे. पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी, जबकि शुभमन गिल ने भी 108 गेंदों में 50 रन बनाए थे.

विज्ञापन

अब भारत ने दूसरे दिन को भी अपने नाम कर लिया है. भारत की ओर से दूसरे दिन, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 89 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा. पंत ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे. इसके बाद मोर्चा ध्रुव जुरेल ने भी संभाला. उन्होंने नाबाद 177 गेंदों में 115 रनों की शानदार पारी खेली. कोई भी श्रीलंकाई गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर सका. उन्होंने 9 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा मानव सुथार ने भी 51 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि सारांश जैन के बल्ले से 8 गेंदों में 6 रन निकले. इस तरह भारत ने 138 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी.

असिथा फर्नांडो ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. उन्होंने 29 ओवर में 106 रन खर्च कर 4 विकेट अपनी झोली में डाले. इसके अलावा प्रभात जयसूर्या को 2 सफलता मिली. वहीं, केशरा नुवांथा ने भी 2 विकेट झटके. लाहिरू कुमार को 1 विकेट मिला.

विज्ञापन

श्रीलंका 495 रनों से पीछे

503 रनों के जवाब में उतरी श्रीलंका को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 झटके लगे. लाहिरू उदारा 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा प्रभात जयसूर्या 7 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार को 1-1 सफलता मिली है. श्रीलंका 3 ओवर में 8 रन बनाकर अपने 2 विकेट गंवा चुकी है. श्रीलंका 495 रनों से पीछे है. तीसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज वापसी करना चाहेंगे, जबकि भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द मेजबान टीम को ऑलआउट करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ