WTC टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान, ऋषभ पंत समेत 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह
Edited By Bhoopendra Rai

WTC Team of The Tournament Announced by Cricket Australia
Edited By Bhoopendra Rai

WTC Team of The Tournament Announced by Cricket Australia
WTC Team of The Tournament: भारत में इन दिनों आईपीएल का रोमांच जारी है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 11 बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जबकि पाकिस्तान से सिर्फ बाबर आजम जगह बना पाए हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और अश्विन को जगह मिली है। टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सौंपी गई है। तेज गेंदबाज के तौर पर इस टीम में रबाडा और जेम्स एंडरसन शामिल हैं।
What do you think of our 2021-23 World Test Championship best XI? #WTCFinal
Check out the full reasoning for each selection: https://t.co/5yzXgTlicy pic.twitter.com/s2bfRQ30MW
— cricket.com.au (@cricketcomau) April 19, 2023
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 टीम ऑफ द टूर्नामेंट में सबसे हैरानी की बात ये है कि स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिली है। इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी इस बेस्ट इलेवन टीम की पसंद नहीं बन पाए हैं। 12वें खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लैबुशेन को रखा गया है।
उस्मान ख्वाजा
दिमुथ करुणारत्ने
बाबर आजम
जो रूट
ट्रैविस हेड
रविंद्र जडेजा
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
रविचंद्रन अश्विन
पैट कमिंस (कप्तान)
कगिसो रबाडा
जेम्स एंडरसन।
मार्नस लैबुशेन
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: