World Cup 2023: इन 2 टीमों के बीच होगा Final, मिस्बाह उल हक ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Edited By Bhoopendra Rai

Misbah ul Haq
Edited By Bhoopendra Rai

Misbah ul Haq
World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 में अब सिर्फ 4-5 महीने का वक्त बचा है। अक्टूबर महीने में भारत में इसका आयोजन हो सकता है। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व सिलेक्टर मिस्बाल उल हक (Misbah ul Haq) ने फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। मिस्बाल उल हक का मानना है कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच में फाइनल मैच देखने को मिल सकता है।
मिस्बाह उल हक से जब पूछा गया कि आपको क्या लगता है इस बार विश्व कप का खिताब कौन सी टीम जीत सकती है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘भारत और पाकिस्तान के फैन तो यही चाहेंगे कि भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप का फाइनल हो, मेरा भी यही मानना है। भारत और पाकिस्तान का मैच सबसे बड़े मैच में से एक है। उन्होंने ये भी कहा है कि पाकिस्तान के पास इस बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने का काफी सुनहरा मौका है।
सभी टीमों के प्रदर्शन पर मिस्बाह उल हक ने कहा कि ‘आप जो मर्जी सोचें लेकिन होना तो वही है जो टीमें अच्छा खेलेंगी, वह टीम फाइनल में पहुंचेगी। लोग 4 साल तक इस विश्वकप का इंतजार करते हैं। टीमें भी 4 साल तक वर्ल्ड कप के लिए मेहनत करती हैं। ऐसे में यकीनन जो भी टीम अच्छा खेलेगी वह टीम फाइनल में पहुंचेगी।’
आपको बता दें कि वनडे विश्वकप 2023 के लिए भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफीक्रा ने रैंकिग के हिसाब से वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब जिम्बाब्वे में 18 जून से 9 जुलाई तक होने वाले क्वालीफायर इवेंट में 10 टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दो शेष स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगीं.
मिस्बाह उल हक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हैं। उन्होंने साल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी की थी। इस दिग्गज ने साल 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं साल 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने इंटरनेशनल करियर से संन्यास ले लिया था। मिस्बाह ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए 75 टेस्ट मैचों में 5222 रन, 162 वनडे मैचों में 5122 रन और 39 टी-20 मैचों में 788 रन बनाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: