Diamond League 2023: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा मांसपेशियों में खिंचाव से उबर चुके हैं। एक बार फिर से मैदान में वापसी करने जा रहे हैं। नीरज 30 जून को डायमंड लीग के लुसाने चरण में हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिसमें चोपड़ा का भी नाम है। नीरज चोपड़ा के अलावा शीर्ष भारतीय एथलीट जेसविन एल्ड्रिन और श्रीशंकर का नाम दर्ज किया गया है।

और पढ़िए – ‘अशरफ स्वतंत्र हैं…’, PCB के संभावित अध्यक्ष ने हाइब्रिड मॉडल को किया खारिज, एसीसी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

प्रतियोगिता की आधिकारिक वेबसाइट पर हाल ही में कहा गया कि भाला फेंक में भारतीय ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को चेक जैकब वाडलेज्च और जर्मन जूलियन वेबर से चुनौती मिलेगी।

प्रशिक्षण के दौरान चोटिल हो गए थे नीरज

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा ने पिछले महीने ट्विटर पर घोषणा की थी कि प्रशिक्षण के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और एहतियात के तौर पर, उन्होंने नीदरलैंड में एफबीके गेम्स (4 जून) और फिनलैंड में पावो नूरमी मीट से नाम वापस ले लिया था। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में भुवनेश्वर में समाप्त हुई राष्ट्रीय अंतर-राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भाग नहीं लिया।

विज्ञापन

दोहा में हुई डायमंड लीग में जीता था स्वर्ण पदक

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पांच मई को दोहा में हुई डायमंड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण जीता था। इसके बाद ही वह अभ्यास सत्र में चोटिल हो गए। 19 से 27 अगस्त को बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व चैंपियनशिप खेली जानी है। यहां नीरज स्वर्ण जीतने की कोशिश करेंगे। इसके बाद डायमंड लीग फाइनल्स और एशियाई खेलों में भी उन्हें भाग लेना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ