T20 World Cup 2022 : पाकिस्तान की हार और बारिश से दिलचस्प हुआ मुकाबला, जानिए सेमीफाइनल के समीकरण

pakistan semi final scenario

pakistan semi final scenario

विज्ञापन

नई दिल्ली: क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है। इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम वेस्ट इंडीज क्वालिफायर से ही बाहर हो चुकी है तो वहीं जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर उसकी वर्ल्ड कप में बने रहने की चुनौती बढ़ा दी है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश ने भी पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। यदि पाकिस्तान का एक मैच भी धुला, तो उस पर दोहरी मार पड़ सकती है।

साउथ-अफ्रीका के पास सेमीफाइनल की संभावना

बारिश की वजह से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का भी मैच नहीं हो सका है। जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका का मैच भी धुल गया था। ऐसे में जिम्बाव्वे और साउथ अफ्रीका के बीच एक-एक पॉइंट बांट दिए गए थे। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे 3-3 पॉइंट के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका की नेट रन रेट प्लस (+5.200) काफी अच्छी है। ऐसे में उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

यदि बारिश से धुले मैच…

वहीं पाकिस्तान की बात करें तो टीम दो मैचों में हार के बाद 0 पॉइंट और -0.050 की नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर है। ऐसे में यदि पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अगले तीनों मैच बारिश की वजह से धुल जाते हैं और तीनों टीमें उससे आगे अगले दो मुकाबले भी जीत जाती हैं तो भी पाकिस्तान की टीम बाहर हो सकती है।

विज्ञापन

पाकिस्तान समेत साउथ अफ्रीका और जिम्बाव्वे के लिए एक मैच बारिश से धुलने और दो मैच जीतने के बाद ये समीकरण ऐसे बन सकते हैं…पाकिस्तान 5 पॉइंट, साउथ अफ्रीका 8 पॉइंट और आगे 8 पॉइंट…यदि इन मैचों में बड़ी जीत दर्ज नहीं हुईं तो नेट रन रेट की भूमिका भी खत्म हो जाएगी। ऐसे में साउथ अफ्रीका जिम्बाव्वे और पाकिस्तान को पछाड़ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। यदि तीनों टीमें अपने अगले मुकाबले जीतती हैं तो पाकिस्तान के 6, साउथ अफ्रीका के 9 और जिम्बाव्वे के 9 पॉइंट हो जाएंगे, ऐसे में भी पाकिस्तान बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान सेमीफाइनल में इस तरह कर सकती है क्वालिफाई

पाकिस्तान का अगला मैच नीदरलैंड से 30 अक्टूबर, साउथ अफ्रीका से 3 नवंबर और 6 नवंबर को बांग्लादेश से है। यदि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करना है तो सबसे पहले अपने बाकी के तीनों मैच जीतने होंगे। दूसरा उसे इन मुकाबलों को बेहतर नेट रन रेट के लिए बड़े अंतर से जीतना होगा। तीसरा पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाव्वे और साउथ अफ्रीका अपने कम से कम दो मुकाबले हार जाएं।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ